
विवाहिता के चरित्र पर संदेह कर प्रताड़ित करने वाले पति, सास, देवर के खिलाफ मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 05, 2023
- 219 views
भिवंडी।भिवंडी के एक कंपनी में रात्रि बेला काम पर जाने पर विवाहिता महिला के चरित्र पर संदेह कर उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने की घटना घटित हुई है। पीडित महिला ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नारपोली पुलिस थाना में पति,सास,सहित देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक मानकोली की रहने वाली प्रिया निलेश सिंह (30) कंपनी में रात्रि बेला काम करने गई थी। जिसके कारण उसकी सास रेखा सिंह और देवर दुशंत सिंह ने उसके पति निलेश दिवाकर सिंह से कहा कि "तु अपनी पत्नी को मारता नहीं है। जिसके कारण ज्यादा सायनी हो गई है। तु दूसरी शादी कर, अच्छी लडकी मिलेगी। " इस प्रकार से बोलते हुए आपसी सांठगांठ कर प्रिया सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और उसके बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। वही पर पीडित महिला अपने मायके में थी तो उसके पति निलेश सिंह गाली गलौज व मारपीट कर उसको मानसिक व शारीरिक से छल किया। पुलिस ने पीडित महिला नेहा सिंह की शिकायत पर उसके पति, सास, देवर के विरूद्ध भादंवि की धारा 498( अ), 323,504,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक सायली शिंदे सरनाईक कर रही है।
रिपोर्टर