बार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी।। भिवंडी के काल्हेर गांव स्थित बाॅलीबुड फाॅमिली रेस्टोरेंट एंड बार पर नारपोली पुलिस ने रात तीन बजे छापामार कर बार बालाओं से अश्लील नृत्य कर करवा रहे बार चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 294,34,महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 33 ( डब्ल्यू) 131 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नितेश कुमार श्रीप्रसिद्दी प्रसाद सिंह (24) व निंदर कशिमर सिंह (25) ने बाॅलीबुड फाॅमिली रेस्टोरेंट, काल्हेर नामक बार में लगभग रात 3 बजे के दरमियान एक अज्ञात महिला से अश्लील नृत्य करवा रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर नारपोली पुलिस ने बार में पहुँच कर बार चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बार बंद करवा दिया है। वही पर पुलिस हवलदार हरीश सुभाष म्हात्रे की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किन्तु अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटिल कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट