
तंग आकर पति ने की पत्नी की हत्या दो दिन पूर्व मिला था सड़क पर शव
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 11, 2023
- 381 views
भिवंडी।। ससुराल में परिवार के साथ ना रहने, अलग से घर लेकर साथ में रहने की मांग करने वाली पत्नी से तंग आकर पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने की घटना शहर के शांतिनगर परिसर में घटित हुई है। वही पर इस हत्या को छिपाने के लिए पति ने उसका शव सोनाले स्थित पाइप लाइन के झाड़ियों में फेंक दिया था। भिवंडी तालुका पुलिस ने इस मामले में हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी तालुका के सोनाले गांव, नासिक - मुंबई हाइबे के किनारे एक दिन पूर्व यानी सोमवार सुबह 9 बजे के दरमियान एक अज्ञात महिला शव बरामद हुआ था। इस शव की जानकारी सोनाले गांव के पुलिस पाटिल शत्रुध्न पाटिल ने तालुका पुलिस को दी थी।
भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय बोराटे के मार्गदर्शन में पुलिस ने शव का पंचनामा कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। वही पर पुलिस को मृतक महिला के परिजनों की तलाश करने के लिए छानबीन शुरू। देर रात तालुका पुलिस को जानकारी मिली की मृतक महिला अजमेर चौक, शांतिनगर परिसर की रहने वाली रमशा अब्दुल रहमान अंसारी (24) है। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ किया।
पुलिस को पूछताछ के दरमियान शंका हुआ कि महिला का पति ही उसकी हत्यारा है। पुलिस ने रात करीब ढाई बजे के दरमियान शांतिनगर, बिलाल नगर से मृतक महिला के पति अब्दुल रहमान बिलाल अंसारी (26) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दरमियान पता चला कि उसकी पत्नी ससुराल से अलग रहने के लिए तंग कर रही थी। किन्तु उसके माता - पिता बीमार होने के कारण उनसे अलग रहने की इच्छा रहमान को नहीं हो रही थी। जिसके कारण दोनों में झगड़ा हुआ। जिसमें उसकी हत्या कर दी। रहमान अंसारी ने हत्या करने की बात कबूल कर लिया है
रिपोर्टर