लालबावटा असंगठित कामगार संघटना द्वारा मजदूरों में किया गया सेफ्टी किट का वितरण

भिवंडी।। भिवंडी शहर मजदूर बाहुल्य शहर होने के कारण यहां पर प्रवासी मजदूरों की संख्या अधिक है। वही पर स्थानीय मूल निवासी व प्रवासी मजदूर मिलकर शहर के विकास में सदैव कार्यरत है। हलांकि ऐसे मजदूरों को सरकार द्वारा किसी प्रकार से मदद नहीं की जाती है। किन्तु भिवंडी शहर नहीं आसपास शहरों में मजदूरों के नेता के रूप में ख्याति पा चुके डाॅ. काॅ.विजय कांबले पिछले कई वर्षों से मजदूरों के हक्क व न्याय की लड़ाई लड़ते रहे है। डाॅ.काॅ.विजय कांबले ने बांधकाम मजदूरों की सुरक्षा संबंधी आवाज़ शासन के अधिकारियों के समक्ष उठाई थी। जिसके उपरांत शासन ने मजदूरों की सुरक्षा संबंधी उपाय पर विशेष ध्यान देने के लिए डाॅ.कांबले को आश्वासन दिया था। वही पर उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पिछले कई महीनों से सैकड़ो मजदूरो का रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल में करवाया था। जिसके फलस्वरूप लालबावटा असंगठित कामगार संघटना, महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल तथा भिवंडी कामगार विभाग की मदत से महिला - पुरुष मजदुरो की सुरक्षा के लिए सुरक्षा संच (सेफ्टी किट) का वितरण भिवंडी के स्व.परशुराम टावरे स्टेडियम स्थित स्वीमिंग पूल के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के उपस्थित इमरान शेख ने कहा की भिवंडी शहर में हर प्रकार के नेता है जो की अलग अलग बाते करके जनता को भ्रमित करते है लेकिन डॉ.कॉ.विजय कांबले सिर्फ गरीबो के नेता है, उनके हक्क की बात करते है गरीब मजदूरो के भूख की बात करते है इसलिए हम सभी इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़े है। कामगार विभाग भिवंडी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में 84 मजदूरों को सुरक्षा संच (सेफ्टी किट) का वितरण किया। इस किट में हेलमेट, गम बूट, दस्ताना, टिफिन, चटाई, टार्च, ड्रेस आदि का समावेश था। इस अवसर पर मुख्यत रूप से महाराष्ट्र व दक्खन मुस्लिम सेवा संघ के संस्थापक इमरान शेख,भारतीय महिला फेडरेशन की रमा अंकम,ज्योति मिश्रा,शिल्पा सिगवन,कॉ. विजय लोलेवार,काॅ इंदु प्रकाश पांडे आदि लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  मुख्य रूप से संतोष गोसावी कामगार अधिकारी भिवंडी व उनकी टीम ने अथक प्रयास किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट