बकरीद त्यौहार की तैयारियों को लेकर भिवंडी मनपा व पुलिस प्रशासन की हुई समीक्षा बैठक

भिवंडी।। भिवंडी शहर बहुभाषी नागरिकों का घर है। विगत कई वर्षों से भिवंडी में विभिन्न भाषाओं के त्योहार बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाए जाते रहे है। इसी क्रम में आने वाली बकरीद उत्सव को लेकर भिवंडी मनपा व पुलिस प्रशासन ने सयुक्त रूप से पालिका मुख्यालय के आयुक्त सभागृह हाल में प्रशासक एवं आयुक्त  विजय कुमार म्हसाल की अध्यक्षता तथा अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे व पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले की मौजूद में एक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बतादें कि उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित नीति व मुबई महानगर पालिका के नियमानुसार हर साल बकरीद के अवसर पर भिवंडी पालिका व पुलिस प्रशासन द्वारा अत्यावश्यक सेवाएं प्रदान की जाती है। इस बैठक में आयुक्त म्हसाल ने कहा कि भिवंडी शहर में अनेक धर्मों के त्यौहार, उत्सव के समय पालिका प्रशासन द्वारा आवश्यक सेवाएं प्रदान किया जाता है। नागरिक भी इन त्योहारों को बड़े खुशी व उत्साह के साथ मनाते है। इसी तरह मुस्लिम भाइयों के बकरीद त्यौहार पर प्रत्येक वर्षो के भांति स्वास्थ्य, स्वच्छता, अपशिष्ट परिवहन के लिए श्रमिक व वाहन प्रदान करना, पशु चिकित्सकों की नियुक्ति करना,परिवहन मार्गों को ठीक करवाना, अस्थायी रूप से कुर्बानी सेंटर के लिए मनपा व पुलिस प्रशासन द्वारा मान्यता देना, स्वच्छ जल की आपूर्ति करना, दवा छिड़काव करना, हार्डवेयर सामग्री आदि प्रदान करते रहे है उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की आवश्यक सेवाएं देना मनपा का कर्तव्य है और हर कोई पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बकरीद उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया जाये इसके लिए अत्यावश्यक सामग्री के साथ तैयार रहना है। बकरीद पर जानवरों के निकले कचरे का नि:स्तारण कत्लखाने में किया जाता है,इसलिए बरसात के पहले सड़क मरम्मत कर यातायात के लिए तैयार किया जाना चाहिए ताकि समय पर यातायात की समस्या न हो। इसके साथ साथ परमिशन प्राप्त कुर्बानी सेंटरों पर पर जानवरों की कुर्बानी होनी चाहिए और इसकी जांच भी उसी सेंटर पर होनी चाहिए। अन्य जगहों पर कुर्बानी कर मांस का निर्यात करने वाले लोगों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज करने के लिए निर्देश दिये है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने भिवंडी के नागरिकों से अपील करते हुए की है कि भिवंडी में त्योहार व उत्सव मनाने की एक अनूठी परंपरा है। यह हम जैसे सभी अधिकारियों और नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे उच्च न्यायालय और सरकार के निर्देशों और नियमों का पालन करें। इसलिए कोई भी कानून, व्यवस्था बिगड़े नहीं इसके लिए सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है। मुझे विश्वास है कि सभी लोग इस पर्व को शांतिपूर्वक द्वारा मानते हुए मनपा तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे और बहुत शांतिपूर्ण तरीके से इस पर्व को मनाने की जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे।

भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले को पुष्पगुच्छ देकर दी गई जन्मदिन की बधाई :

भिवंडी मनपा के प्रशासक व आयुक्त विजयकुमार म्हसाल ने पुलिस उपायुक्त नवनाथ धवले को उनके जन्मदिन पर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया है और जन्मदिन की बधाई दी। इस बैठक में शामिल अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे व उपायुक्त ( मुख्यालय) दीपक झिंजाड ने उपस्थित अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस दरमियान शहर अभियंता सुनील घुगे, पशुपालन विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. अजीत हिरवे, मनपा के सहायक आयुक्त प्रीति गाडे, सभी पुलिस थानों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, पालिका के पांचों वार्ड अधिकारी, सभी संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित थे। इस प्रकार की जानकारी पालिका के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुनील धाऊ झलकें ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट