
वेश्यावृत्ति व्यवसाय में लिप्त दलाल गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 07, 2023
- 281 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर के राजनोली गांव में ठाणे शहर की गुन्हे शाखा पुलिस ने छापा मारकर वेश्यावृत्ति व्यवसाय में लिप्त एक दलाल को हिरासत में लिया है। वही पर पुलिस ने इसके पास से 28 वर्षीय एक महिला को मुक्त करवाया है। कोनगांव पुलिस ने ठाणे शहर (गुन्हे शाखा) के अनैतिक मानवी वाहतुक प्रतिबंध कक्ष के सहायक पुलिस उप निरीक्षक देवानंद वामनराव चव्हाण की शिकायत पर डोबिवली शहर के रहने वाले दलाल दीपक कुमार मनोज सिंह (29) के विरूद्ध भादंवि की धारा 370(2),34, सहित अनैतिक व्यापार (प्रतिबंध) अधिनियम सन 1956 के कलम 4,5 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुन्हे शाखा पुलिस टीम ने कल्याण भिवंडी रोड़ स्थित राजनोली गांव के के.एम. पार्क होटल में कल शाम छापामार कर वेश्यावृत्ति व्यापार में लिप्त दीपक कुमार मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दीपक सिंग तथा अन्य लोगों ने आपसी सांठगांठ कर हसीबा खातून मन्नान शेख (28) नामक महिला को पैसे की लालच देकर ग्राहकों के पास शरीर सुख के लिए भेजा करते थे। पुलिस ने दलाल दीपक सिंग को हिरासत में ले लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक एन.बी. गिरासे कर रहे है।
रिपोर्टर