छठ पूजा में श्रद्धालुओं का उमडा जनसैलाब, छठ पूजा में झलकती है महाराष्ट्र और उत्तर भारत की संस्कृति-- कपिल पाटिल।

संवाददाता, भिवंडी ।छठ पूजा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं का उमडा जनसैलाब । ऐसा लग रहा था जैसे मानव संगम एकत्रित हो गया है। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को साथ लेकर छठ देवी की पूजा करने वाले भक्त डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए वरालदेवी तालाब के पवित्र वरालदेवी तालाब के तीनों कृतिम कामतघर घाट, वरालदेवी घाट, फेनेगांव घाट पर भक्तों की भारी भीड़ जमा थी। लोग पारंपरिक रूप से गन्ना, फल ,ठेकुआ आदि पकवान बनाकर पैदल गीत गाते हुए तालाब की ओर चल पड़े। पूरा रास्ता छठ पूजा भक्तों की भीड़ से जाम हो गया था। घाट पर पहुंचकर लोगों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर आज से अपना निर्जल व्रत शुरू किया और 9 नवंबर को सुबह सूर्योदय के समय अर्घ्य देकर  भक्त लोग अपना व्रत का समापन किए। इस अवसर पर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया । कामतघर घाट पर उत्तर भारतीय ( यूपी,बिहार, झारखंड) छठ पूजा समिति के प्रमुख मार्गदर्शक पंडित श्याम बिहारी मिश्रा व आयोजक शिलानंद झा द्वारा सजाए गए मंच पर भिवंडी से भाजपा के सांसद कपिल पाटिल, भाजपा विधायक महेश चौगुले ,सेना विधायक रुपेश म्हात्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नगरसेवक संतोष शेट्टी, ,महानगर पालिका के उपमहापौर सेना नगरसेवक मनोज काटेकर, भाजपा गट नेता निलेश चौधरी, सभापति हनुमान चौधरी,वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल सिंह, मनोज सिंह ठाकुर, एडवोकेट विवेक विवेकानंद पांडे, एडवोकेट ओमप्रकाश मौर्य, सदा प्रकाश सिंह, बिहारी संघ के अध्यक्ष गणपत चौधरी, मनोज ठाकुर, पत्रकार पीडी यादव, उमेश झा, तौहीद भाई, रंजन ठाकुर ,ओंकार पांडे, मंटू सिंह, हरिराम चौधरी, बाल मुकुंद शुक्ला, दिनेश पाटिल आदि उपस्थित थे। उक्त अवसर पर भाजपा सांसद कपिल पाटील ने सभी छठ भक्तों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की धरती पर  आज ऐसा लग रहा है कि मैं उत्तर भारत में हूं।  त्यौहार  चाहे गणपति विसर्जन का हो,  दुर्गा देवी विसर्जन का हो या छठ पूजा का हो सभी त्योहार एक जैसे लगते हैं।  आज हम एक साथ सभी जाति, धर्म, भाषा, प्रदेश के लोग मिलकर के इस प्रकार कार्यक्रम  करते हुए आनंदित हो रहे हैं ।


वरालदेवी माता के पवित्र तालाब पर छठ माता की पूजा  महाराष्ट्र और  उत्तरभारतीय  समाज  की एकता का प्रतीक है। सांसद कपिल पाटिल और  भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से सेना विधायक  रुपेश म्हात्रे ने  भक्तों द्वारा की गई मांग पर आश्वासन देते हुए कहा कि अगले वर्ष  तालाब के किनारे तक की सीढ़ियां बनाकर तालाब के सुशोभीकरण का कार्य हरसंभव पूरा किया जाएगा ।नेताओं की घोषणा का उपस्थित भक्तों के समुदाय ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार सुरेंद्र तिवारी ने किया। मंच पर आए हुए सभी मान्यवरों का शाल श्रीफल देकर स्वागत किया गया। इसी प्रकार फेनेगांव घाट पर सार्वजनिक मित्र मंडल द्वारा 7 वें वर्ष में छठ पूजा का आयोजन प्रेम तिवारी ,नंदलाल तिवारी, भगवान चौबे, राजू झा, बीडी  दुबे आदि ने किया था। उक्त अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका विरोधी पक्ष नेता व स्थानीय भाजपा नगरसेवक श्याम अग्रवाल और समाज सेवक दिनेश पाटिल ,पी डी यादव उपस्थित थे। दोनों ही घाट पर भक्ति गीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर  छठ मैया की पूजा के साथ साथ इस पावन पर्व में भजन और लोकगीत का आनंद ले रहे थे। इसी प्रकार कोनगांव में खाड़ी के किनारे, भादवड़ तालाब, शेलार घाट और नारपोली घाट पर छठदेवी के भक्तों का मानव संगम एकत्र हुआ था।उक्त अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। भिवंडी शहर में सबसे बड़े पवित्र वरालदेवी घाट के तीनों कृत्रिम तालाब पर साफ-सफाई के साथ मंच की व्यवस्था और फोकस लाइट की व्यवस्था करने के लिए छठपूजा का आयोजन करने वाली समितियों ने प्रभाग क्रमांक 3 के प्रभाग अधिकारी सुदाम जाधव का मंच पर सामाजिक सत्कार किया और महानगर पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट