विहिप बजरंग दल तलेन प्रखंड की कार्यकारिणी घोषित, पवन नाथ बने प्रखंड अध्यक्ष व राज पुष्पद नगर अध्यक्ष

तलेन ।। रविवार को पचोर प्रखंड के बोडा नगर में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रम बूढ़ा अमरनाथ जी यात्रा, अखंड भारत, स्थापना दिवस और शौर्य यात्रा को लेकर प्रखंडों को विभाग का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से विभाग से विभाग मंत्री कपिल शर्मा,  विभाग संयोजक  राजू मीणा, विभाग गौ रक्षा प्रमुख राजेन्द्र चौहान जिला से जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मंत्री हर्षवर्धन तोमर ,जिला संयोजक रघुनन्दन लववंशी सहित अन्य जिला अधिकारी और सभी प्रखंडों से अध्यक्ष मंत्री संयोजक की उपस्थिति में तलेन प्रखंड की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई   जिसमें तलेन प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष  पवन नाथ, प्रखंड मंत्री - चेतन यादव, प्रखंड सह संयोजक - विकास विश्वकर्मा, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख - शेलेन्द्र शर्मा, तलेन  नगर अध्यक्ष - राज पुष्पद को बनाया गया। नवीन घोषणाएँ होने पर सभी अधिकारियों और समस्त मित्रों के द्वारा शुभकामनाएँ दी गई। इस मौके पर नगर से शुभम यादव, सुखदेव यादव  अभिषेक वात्रै, रवि यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट