प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा का आयोजन - भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल

भिवंडी।। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भिवंडी शहर में विभिन्न कार्यक्रम किये जायेगे। शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटील ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही गरीबों के कल्याण के लिए मोदी सरकार व राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए संपर्क अभियान चलाया जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान भी चलाया जायेगा। देश की आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले महापुरुषों की प्रतिमाएं व उनके परिसर को स्वच्छ बनाने के कार्यक्रम होगें। आयुष्मान भव सप्ताह के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड का वितरण एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके आलावा इस पखवाड़े में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, विकास की दृष्टि, नीतियों और उपलब्धियों पर एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय के विचार को साकार करने के लिए केंद्र सरकार के माध्यम से कई योजनाओं की शुरुआत की है। पाटिल ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी संगठन ने उनके सेवा के विचार को क्रियान्वित करने के लिए सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया है। इस प्रकार की जानकारी भिवंडी भाजपा मीडिया प्रमुख पी.डी.यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट