भिवंडी शहर भाजपा महिला जिला अध्यक्ष सहित मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जश्न

महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण पर बाटी मिठाइयां, हुई आतिशबाजी कहा- थैंक्यू मोदी दी

भिवंडी।। लोकसभा में महिला आरक्षण पास होने पर देश के महिलाओं में जश्न का माहौल है। जगह जगह महिलाए जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांट रही है। इसी क्रम में भिवंडी शहर जिला महिला मोर्चा की शहर अध्यक्षता सुनीता यशवंत टावरे के नेतृत्व में भंडारी चौक पर बड़ी संख्या में हिन्दू व मुस्लिम महिलाएं इकठ्ठा होकर आरक्षण पास होने पर जश्न मनाया और सभी महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल पास होने की बधाई दी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्षता सुनीता यशवंत टावरे ने बताया कि हमलोग बहुत खुश हैं। लंबे इंतजार के बाद आज महिलाओं को आरक्षण मिला है। हम लोगों को हमेशा हर क्षेत्र में पीछे रखा जाता था। राजनीति में भी महिलाएं बहुत ही मुश्किल से आगे निकलती है। राजनीति में महिलाओं के आने से फायदा होगा। महिलाओं की बात को अब हम लोग संसद तक अपने बल पर पहुंचा सकते हैं उन्होंने हम बहनों के बारे में सोचा। हम लोग बहुत खुश हैं क्योंकि इस बिल का हम लोग बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। जब से यह खबर हमें मिली है तब से सारी महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ उठी है।उसके लिए हम लोग मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। इस दरमियान भिवंडी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी यशवंत टावरे सहित भारी संख्या में उनके समर्थक व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। 

विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन :

बता दें कि लोकसभा में 19 सितंबर को 128 वां संविधान संशोधन बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया। इसके मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेंशन लागू किया जाएगा। इस फॉर्मूले के मुताबिक, लोकसभा की 543 सीटों में 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट