चित्रकला स्पर्धा का आयोजन

भिवंडी। शहर में एकता के राजा कहे जाने वाले धामणकर मित्र मंडल की ओर से गणेशोत्सव के दौरान आयोजित भारतरत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस स्पर्धा में विभिन्न स्कूलों के हजारों विद्यार्थी सहभागी हुए थे। संस्था के अध्यक्ष संतोष शेट्टी के मार्गदर्शन में वाराला माता मंगल सभागृह में दो सत्रों में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के सभी भाषा के 41 विद्यालयों के 4 हजार 500 विद्यार्थी शामिल हुए थे। विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर आधारित चित्र बनाने के लिए दिये गये थे। इस प्रतियोगिता में 2 लाख 50 हजार रुपये के विभिन्न पुरस्कार गिरीश शेट्टी की स्मृति में दिया जायेगा। इस प्रतियोगिता के 12 मुख्य विजेताओ के साथ साथ 40 प्रेरित विद्यार्थियों को पुरस्कार का भी वितरण किया  जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मंडल के पदाधिकारी मोहन बल्लेवार, राजेश शेट्टी, राकेश पटवारी,प्रतियोगिता समन्वय समिति के विनोद भानुशाली,केतन मालदे, विनीत मारू ने कड़ी मेहनत की थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट