भिवंड़ी में कांग्रेसियों ने मनाई स्व इंदिरा गांधी की 121 वीं जयंती।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 19, 2018
- 559 views
भिवंडी ।भिवंडी कांग्रेस मध्यवर्ती कार्यालय में भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व इंदिरा गांधी की 121 वीं जयंती। कांग्रेस मध्यवर्ती कार्यालय में स्व इंदिरा गांधी के फोटो पर पुष्पहार अर्पण कर अभिवादन किया ।इसके बाद स्व इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल पहुंचकर स्व इंदिरा गांधी के पुतले पर पुष्पहार अर्पण कर अभिवादन किया ।उक्त अवसर पर कांग्रेसियों ने अपनी लाडली नेता स्व इंदिरा गांधी को याद करते हुए उन्हें अपना आदर्श मानते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
उक्त अवसर पर प्रदीप पप्पू राणा,कुमार फडतरे, शाहिद मोमिन, फूलचंद यादव, नगरसेवक तफज्जुल अंसारी, साजिद खान, मिर्जा जाकिर बैग, अशरफ खान मुन्ना,राहुल छगन पाटिल तथा कलीम खान, परवेज खान,जकी अंसारी, दीपक उदानी, नफीस अंसारी,सत्य नारायण चिप्पा,भिवंडी महिला अध्यक्षा रेहाना अंसारी, डॉ निलेश झिडके आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टर