भिवंडी प्रांत कार्यालय के रिश्वतखोर स्टेनो को एंटी करप्शन ब्योरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

संवाददाता, भिवंडी । भिवंडी प्रांत कार्यालय में कार्यरत स्टेनो (लघुलिपीक ) सुनिल तुकाराम कांबले ( ५० निवासी . कल्याण ) शिकायतकर्ता किसान से खेती भूखंड का फेरफार रद्द करने के लिए १४ लाख रुपए रिश्वत की रकम स्वीकारते हुए ठाणे एंटी करप्शन ब्युरो पथक ने मंगलवार सायंकाल रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। स्टेनो सुनिल कांबले ने फेरफार रद्द करने के लिए किसान से १५ लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। पैसा दिए बगैर खेती जमीन का फेरफार रद्द करने का आदेश नहीं  दिया जाएगा इस प्रकार की भूमिका पर लघुलिपीक कांबले अडे थे।जिससे तंग आकर किसान ने  १४ लाख रुपए पर मामला तय कर ठाणे एंटी करप्शन ब्युरो के समक्ष शिकायत की थी।


शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार ठाणे एंटी करप्शन ब्युरो के पुलिस उपअधीक्षक बी.एस.सावंत ने मोबाईल व्हाईस रेकोर्डिंग द्वारा पुष्टि करने के बाद  सायंकाल प्रांत कार्यालय में जाल बिछा कर प्रतीक्षा कर रहे थे, जैसे ही भिवंडी तालुुका के अस्नोली गांव के शिकायतकर्ता किसान से फेरफार रद्द करने के लिए १४ लाख रुपए स्वीकारते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। लघु लिपिक (स्टेनो ) सुनिल कांबले के विरुद्ध बुधवार की सुबह शांतीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराकर  आगे की विस्तृत जांच के लिए  ठाणे स्थित एंटी करप्शन ब्युरो कार्यालय लेकर चले गए  हैं। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट