भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भिवंडी में भव्य स्वागत

मार्गदर्शन समीक्षा के साथ नये पदाधिकारियों में नियुक्ति पत्र एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण

भिवंडी।। भिवंडी शहर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मंगेश यादव के नेतृत्व में जहां उत्तर भारतीय समाज एक बार फिर भाजपा से जुड़ना शुरू कर दिया है। वही पर अध्यक्ष मंगेश यादव समाज के हर वर्ग को एक साथ में लेकर चलने से अपनी एक अलग छवि स्थापित की है। मंगेश यादव एक युवा समाजसेवी होने के नाते शहर के हर सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते है और उनके दुःख सुख में हिस्सा लेते रहे है। 

उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.संजय पांडेय भिवंडी शहर के दौरे पर आने पर भिवंडी भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष मंगेश लालमनी यादव और उनकी टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वही पर भाजपा मध्यवर्ती कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजय पांडेय के शुभ हाथों से आयुष्मान भारत कार्ड वितरण किया गया और उत्तर भारतीय मोर्चा को अधिक मज़बूत करने के लिए नये पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र भी दिये गये। इस दरमियान डाॅ.संजय पांडेय ने कहा कि राजनीति में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी पहचान खुद बनानी पड़ती है। काम की बदौलत से ही उसे आगे आने का अवसर मिलता है। हर पदाधिकारी को ज़मीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता है। जब वह ज़मीनी स्तर पर काम करेगा तभी लोग उससे जुड़ेगा और उसकी अपनी एक अलग पहचान बनेगी। डाॅ. संजय पांडेय भाजपा के मुख्य कार्यालय में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की भिवंडी जिला इकाई की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने के लिए आये हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के कामों को प्रत्येक घर में पहुंचाया जाना चाहिए ताकि लोग मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे कामों को जान सकें, उन्होंने कहा कि 2024 में केन्द्र में वापस भाजपा की सरकार आऐगी लेकिन इस बार सींटे अधिक जीतने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरा करना है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व विधानसभा चुनाव प्रमुख संतोष शेट्टी,  महासचिव एडवोकेट प्रवीण मिश्रा, राजू गाजेंगी, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, प्रसिद्धि प्रमूख पी.डी.यादव, सचिव बालमुकुंद शुक्ला,दिलीप गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विठोबा नाइक,ज्येठ नागरिक संयोजक जियालाल गुप्ता,उद्योग आघाड़ी संयोजक उदयराज सिंह,अंबिका पांडे, सुजीत गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, थेष्ट समाजसेवक ओमप्रकाश मिश्रा, बेटी बचाव बेटी पढ़ाव संयोजिका अनीता गुरव सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित थे। वही पर कार्यक्रम को सफल बनाने में रामनारायण सोनी,कृष्णा हलवाई, धीरेंद्र पाल,मुकेश चौबे,राजेंद्र गुप्ता,प्रेम तिवारी, आदित्य दूबे, सुभाष पासवान, मिथिलेश उपाध्याय, बिमलादेवी, माया पांडेय, राकेश पाल,गणेश गुप्ता, संतोष सोनी,सुनील पांडेय, ओंकारनाथ पांडेय, अखिलेश यादव, मोनीश यादव, राजू गुप्ता आदि उत्तर भारतीय मोर्चा पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट