
महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाओं को मतदान करने, लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने की शपथ - आयुक्त अजय वैद्य
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 14, 2024
- 248 views
भिवंडी।। लोकतंत्र में चुनाव और मतदान बहुत महत्वपूर्ण है। संविधान ने हमें वोट देने का अधिकार दिया है। मतदान के दिन पर सभी को मतदान कर इस दिन को राष्ट्रीय त्योहार मानने की अपील आयुक्त अजय वैद्य ने नागरिकों से की है। बतादें कि महानगर पालिका की ओर से गाजेंगी हॉल में विश्व महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। पालिका आयुक्त ने उपस्थित सभी महिलाओं को मतदान करने की शपथ दिलायी और सभी से आग्रह है कि वे राष्ट्रीय लोकतंत्र के इस उत्सव में उसी तरह भाग लें जैसे अन्य त्योहार मनाते है। सभी महिलाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके घर में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का मतदान सूची में नाम है या नहीं। इसके आलावा उनके परिवार में सभी लोग मतदान करें और लोकतंत्र समारोह में भाग लें।पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने उपस्थित सभी महिलाओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने और लोकतंत्र का त्योहार मनाने के लिए अपील की है।
रिपोर्टर