
नाबालिग युवक का अपहरण
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 04, 2024
- 181 views
भिवंडी। शहर के सोसाइटी चाल पदमा नगर से एक नाबालिग बालक की अपहरण होने की घटना घटित हुई है। अपहृत बालक की माॅ ने इसकी शिकायत शहर पुलिस थाना में दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्यास संहिता के खिलाफ 2023 के कलम 137 के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक रेखा भास्कर गुंडू ने शिकायत दर्ज कराया है कि उनका नाबालिग बालक अपसर इम्तियाज़ अंसारी (17 वर्ष 2 महीना) जयकिशन रामरूप जैयस्वाल के घर गया था। किन्तु देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की। किन्तु उसका कुछ पता नहीं चला। शहर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक संजय भंवर कर रहे हैं।
रिपोर्टर