दो किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

भिवंडी। शहर के शांतिनगर पुलिस ने एक महिला को दांडेकर पोस्ट आर्फिस के सामने से दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 20 लाख 75 हजार रूपये है। शांतिनगर पुलिस ने हवलदार संतोष छगन पवार की शिकायत पर हसीन फरहान टाकीज के पास, कसाई वाडा की रहने वाली महिला शाबाना अन्वर कुरेशी (39) के खिलाफ एन. डी.पी.एस एक्ट्र सन 1985 के कलम 8(क) 20 ( ब) (क),22 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया की महिला शाबाना कुरेशी चरस बिक्री के लिए ले जा रही थी। पुलिस ने कल रात 11 बजे के दरमियान कल्याण रोड़ स्थित दांडेकर वाडी पोस्ट ऑफिस के पास 2 किलो 2 ग्राम चरस के साथ हिरासत में लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सर्जेराव पाटिल कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट