वाट्शाप ग्रुप में पूर्व सांसद के समर्थन में किपा पोस्ट हुई मारपीट

चार लोगों पर केस दर्ज

भिवंडी। गोदाम व्यवसायी द्वारा भाजपा के पूर्व सांसद कपिल पाटिल के समर्थन में वाट्शाप ग्रुप में पोस्ट करने से नाराज़ चार लोगों ने जाॅटी नंदलाल जोशी के साथ गाली गलौज व मारपीट करने की मामला प्रकाश में आया है। नारपोली पुलिस ने इस मामले में वाट्शाप ग्रुप के सदस्य व हमला करने वाले कुल चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जाॅटी नंदलाल जोशी गोदाम व्यवसायी है उन्होंने एस.ए. स्पोर्ट क्रिकेट नामक वाट्शाप ग्रुप में पूर्व भाजपा सांसद कपिल पाटिल का फोटो पोस्ट कर लिखा कि " पिछले 10 वर्षो में कपिल पाटिल के सांसद काल के दौरान कभी भी गणपति विसर्जन के दौरान पथराव नहीं हुआ लेकिन आज हो रहे है कारण बजाओ तुतारी। " इस ग्रुप के अन्य सदस्य व साथी आकाश गायकवाड़ उर्फ बाबा,राजू म्हात्रे,अक्षय पाटिल और विक्की पाटिल नाराज़ होकर आपस में सांठगाठ कर जोशी पर लोहे की राड़,फाईटर (पंच) और बेल्ट से हमला कर जख्मी कर दिया और परिसर में दहशत निर्माण किया। नारपोली पुलिस ने चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 के कलम 196,299,125 सहित क्रि.लाॅ. अॅ. एक्ट्र कलम 3 व 7 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस निरीक्षक अडुरकर कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट