भिवंडी कृषी उत्पन्न बाजार समिति सभापति पद पर राष्ट्रवादी के इरफान भुरे ,एक समान मतों के बाद चिठ्ठी द्वारा विजयी।

भिवंडी ।। भिवंडी तालुका कृषि उत्पन्न बाजार समिति पर  वर्चस्व प्राप्त करनेेेे के लिए  भाजपा तथा  विरोधी शिवसेना , राष्ट्रवादी , कांग्रेस, मनसे गठबंधन के दरम्यान  रस्सीखेच शुरु थी जिसमें समिति के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो सदस्य गैरहाजिर रहते हुए भाजपा का साथ देने का प्रयास कर रहे थे। परंतु सभापति पद के लिए हुए गुप्त मतदान में दोनों उम्मीदवारों को एक समान मत मिलने के बाद  चिठ्ठी निकाली गई जिसमें नसीब के बल पर  सभापति पद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के  इरफान भुरे  विजयी हुुए इनके विजयी होने के बाद  राष्ट्रवादी कांग्रेस , कांग्रेस , शिवसेना के सदस्यों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। 

          गौरतलब है कि सांसद कपिल पाटिल के नेतृत्व को मात देने के लिए कृषी उत्पन्न बाजार समिति चुनाव में शिवसेना, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस , श्रमजीवी संघटना , मनसे ने गठबंधन कर जोरदार टक्कर देते हुए 18  सदस्य वाली समिति पर दस व  आठ से विजय प्राप्त करने में सफल रहे।परंतु सभापति पद के चुनाव में वरिष्ठ सदस्य आत्माराम गुला की हृदय विकार के कारण निधन हो गया था। उक्त रिक्त पद पर पूर्व महीने में चुनाव कराय आगया था जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के इरफान भुरे  विजयी हुए।गठबंधन सत्ता में आने के बाद  सभापति पद पर प्रथम शिवसेना के अनंत पाटिल विराजमान हुए , उन्होने अपना कार्यकाल पूरा कर आपसी समझौते के अनुसार त्यागपत्र दे दिया था जिसकारण सभापति पद के चुनाव के लिए विशेष सभा पीठासीन  अधिकारी के रूप में सहायक निबंधक रामचंद्र लोखंडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।उक्त सभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के इरफान भुरे , व भाजपा के दयानंद पाटिल ने उम्मीदवार के रूप में आवेदन किया था। जिसके अनुसार गुप्त मतदान हुआ जिसमें दोनों उम्मीदवारों को एक समान आठ मत प्राप्त हुए इसलिए  विद्यार्थी के हाथ से चिठ्ठी निकाल कर सभापति चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई जिसमें इरफान भुरे के नाम की चिट्ठी निकली और उन्हें विजयी घोषित किया गया परिणामस्वरूप इस समिति पर शिवसेना , कांग्रेस , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सत्ता अबाधित साबित हुई है। 

          कृषी उत्पन्न बाजार समिति पर वर्चस्व स्थापित करने के लिए भाजपा द्वारा खेल खेला गया जिसमें एक  भाग के रूप में सभापति चुनाव के लिए  सभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के  देवीदास पाटिल व भरत गोवेकर यह दोनों सदस्य अनुपस्थित रहे इसलिए 16  सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। इरफान भुरे के विजयी होने के बाद  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कमलाकर टावरे , शिवसेना के जिला मजदूर फेडरेशन संचालक पंडित पाटिल , राष्ट्रवादी कांग्रेस के तालुकाध्यक्ष गणेश गुलवी, संचालक पूर्व सभापति अनंत दुदाराम पाटिल , उपसभापति अनंत भागोजी पाटिल , संचालक विलास पाटिल , संजय पाटिल, समिति सचिव यशवंत म्हात्रे ने नवनिर्वाचित सभापति इरफान भुरे को शुभकामनाएं दीं।  

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट