
भिवंडी पूर्व विधानसभा जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन संपन्न
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 30, 2024
- 205 views
भिवंडी। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भिवंडी पूर्व विधानसभा चुनाव प्रमुख संतोष शेट्टी द्वारा कामतघर फेणे पाडा में जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन विधायक महेश चौघुले के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा शहराध्यक्ष वकील हर्षल पाटील, शिवसेना शिंदे गुट के शहरप्रमुख सुभाष माने, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के शहराध्यक्ष प्रवीण पाटील,आरपीआई शहराध्यक्ष महेंद्र गायकवाड़, पूर्व नगरसेवक निलेश चौधरी, हनुमान चौधरी और भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विठोबा नाइक सहित महायुती के कई अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विधायक महेश चौघुले ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र में महायुती सरकार के कार्यकाल के दौरान आम जनता को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है,जिससे उन्हें न्याय मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ता हुआ जनसमर्थन आगामी चुनावों में विजय में परिवर्तित होगा।भाजपा शहराध्यक्ष वकील हर्षल पाटील ने संतोष शेट्टी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी महायुती घटक दलों को एक साथ लाकर भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विजय की नींव रखी है। शिवसेना शहर प्रमुख सुभाष माने ने भी विश्वास व्यक्त किया कि भिवंडी पूर्व और पश्चिम दोनों विधानसभा क्षेत्रों में महायुती की एकजुटता से शहर को न्याय मिलेगा। संतोष शेट्टी ने बताया कि इस जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे और इस पहल से महायुती को एक मजबूत जनसमर्थन मिलेगा, जो विजय का आधार बनेगा।
रिपोर्टर