
महिला से छेड़छाड़। FIR दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 10, 2024
- 284 views
भिवंडी। शहर के कामतघर चंदन बाग परिसर में रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की घटना घटित हुई है। महिला की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने ठाणे पश्चिम इलाके के रहने वाले रवि वामन भोईर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 9 अक्टूबर 2024 की रात 3 बजे के आसपास चंदन बाग के साई दर्शन बिल्डिंग में हुई। आरोपी रवि वामन भोईर ने उनके घर में घुसकर उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। जिससे महिला को गंभीर चोट लगी है। महिला ने पुलिस को बताया कि रवि भोईर ने उन्हें धक्का मारते हुए अपमानजनक बातें भी की, जिससे उन्हें मानसिक तनाव और शर्मिदगी महसूस हुई। पुलिस ने आरोपी रवि भोईर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 333,74,75,115(2),352 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच महिला पुलिस उप निरीक्षक सोनाली पाटिल कर रही है।
रिपोर्टर