भव्य समारोह के साथ जिले में मनी गणतंत्र दिवस, उच्च सेवा पदक से नवाजे गये उपनिरीक्षक अर्जुन शिंदे.।

पालघर.। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में समूचे जिले में सरकारी एवं अर्ध्य सरकारी सहित गैर सरकारी कार्यलयों एवं सेवा भावी संगठनों के साथ जगह-जगह शहर एवं ग्रामीण भूभाग में चौपालों से भी अति उत्साह एवं मर्यादा से परंपरागत ढंग से गणतंत्र दिवस की सोल्लास पूर्ण तरिके से  ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय गीत गाने तथा एक दुसरे को हर्ष के साथ शुभकामनाएं,मिष्ठान्न देकर मनाये जाने के समाचार मिल रहे है।

      पालघर जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया।इसमें पालघर पुलिस, वनविभाग, अग्निशमन दल के अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रुप में आदिवासी विकास मंत्री एवं पालक मंत्री विष्णु जी सावरा ने ध्वजारोहण करते हुए परेड का निरीक्षण किया। एवं संविधान की प्रस्तावना की सभी लोगों को शपथ दिलाई।

      भव्य रुप से सजे हुए परेड ग्राउंड पर मान्यवर मुख्य अतिथि पालक मंत्री सावरा ने उच्च सेवा सम्मान पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र पालघर के पुलिस उपनिरीक्षक अर्जुन शिंदे को प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र गावित, जिलाधिकारी डाँ. प्रशांत नरनावरे,पुलिस अधिक्षक गौरव सिंह, सीईओ मिलिंद बोरिकर, अपर पुलिस अधिक्षक योगेश चौह्वाण,पुलिस उपाधीक्षक गृह विश्वास वलवी,पुलिस उपाधीक्षक विकास नाईक जिले के तमाम पुलिस अधिकारी जनप्रतिनिधि गणमान्यजन एवं मीडिया के लोग उपस्थित रहे।

      बोईसर स्थित उप पुलिस अधिक्षक कार्यालय पर पुलिस उपाधीक्षक प्रविण पाटिल ने ध्वजारोहण किया। एवं बोईसर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों की ओर से उन्हें सलामी भेंट दी गयीं। बोईसर पुलिस स्टेशन पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर जगताप ने ध्वजारोहण किया एवं अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों ने परेड की सलामी दी।

         औद्योगिक शहर बोईसर के बिभिन्न जगहों से गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के समाचार मिल रहे है। कृष्णानगर (धनानीनगर)पूर्व में पंचायत समिति के सदस्य जितेंद्र रमेश(पप्पू)संखे ने हर वर्ष की भांति मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण करते हुए ग्रामीण विकास एवं लोगों को मनमुटाव से परहेज करते हुए सबके विकास एवं समाज सुधार की बात की। वहीं अलहिंद एकता फाउंडेशन रजि के कार्यालय अवधनगर में उपस्थित हजारों के तादाद में लोगों को देश के विकास में सहयोग एवं समाज के दबे कुचलों को मुख्य धारा में लाने एवं राजनीतिक पाट्रीयों से अलग नीजी स्वार्थ से विमुक्त होकर संविधान के अनुसार आपसी सामंजस्य बढाने एवं आसपास की समस्याओं का सही हल निकालने की बात वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी शोभनाथ त्रिपाठी ने करते हुए गणतंत्र दिवस की सभी लोगों को बधाई दी।

     आजाद नगर बोईसर में सूर्योदय सामाजिक संघ की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिवसेना के प्रमुख उत्तर भारतीय चेहरा सुरेश साहनी ने ध्वजारोहण करते हुए सभी लोगों को देश एवं समाज के सम्मान करने की सीख दी। जिससे सभी को बराबर का हक मिल सके।

        उतरभारत सेवा समिति रजि. के अमेया पार्क में आयोजित गणतंत्र दिवस पर बिचार मंथन कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत एक सुर से बोलते हुए संविधान सम्मति से देश की अक्षुण्य एवं अखंडता को बनाये रखने की बात मौलाना जिआऊल हक ने जोरदार शब्दों में तालियों के गडगडाहट के बीच की। इंद्रप्रस्थ सभागार इंडियन आयल पेट्रोल पंप पास्थल पर उत्तर क्षेत्रीय संस्था की ओर से आयोजित 70वीं गणतंत्र दिवस पर तारापुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक सर्जेराव कुंम्हार ने ध्वजारोहण करते हुए उपस्थित लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के अरविंद सिंह क्षत्रिय, ब्रह्मदेव जी चौबे, इंद्रमणि सिंह पत्रकार रामप्रकाश निराला समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट