*आशा अपने गांव समुदाय में महिला हिंसा रोकने के लिए जन जागरूकता का वातावरण बनाएं।*



*हरहुआ।* महिला हिंसा  एक गम्भीर समस्या है जिसकी जड़े  सामाजिक  ढांचे में और समाज के सभी वर्गो में फैली हुई है। हर उम्र ,वर्ग ,धर्म,संस्कृति ,जाति इलाके व् शैक्षिक स्तर की महिला इससे प्रभावित होती है। आशा बहुएँ अपने  गांव समुदाय में हर रोज महिलाओ के साथ हिंसा की घटनाओ के प्रति जागरूक कर लड़ने की ताकत पैदा करें।

राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत हरहुआ पी एच सी पर संचालित आशा बहनो के पांच दिवसीय प्रशिक्षण जे तीसरे दिन एच ई ओ हरिवंश यादव ने व्यक्त की। पी एच सी प्रभारी डॉ0 आर0 के0 सिंह ने कहा कि शारीरिक ,यौनिक ,आर्थिक व् भावनात्मक शोषण महिलाओ का अधिकतर होता है इसे दूर करना जरूरी है।

प्रशिक्षण में डॉ0 आर के सिंह ,हरिवंश यादव ,वी एन सिंह व् मनोज राय प्रमुख रहे।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट