
एक बार फिर मोदी सरकार, प्रचंड जीत से भाजपाइयों में जश्न का माहौल
- Hindi Samaachar
- May 24, 2019
- 1171 views
पालघर ।। भारतीय जनता पार्ट्री के आसन्न लोकसभा चुनाव म़ें मिले प्रचंड जीत को लेकर समूचें देश की तरह पालघर जनपद के भाजपाइयों में जश्न कि माहौल बना हुआ है। जिले के बिभिन्न शहरों समेत ग्रामीण ईलाकों में भाजपाई मोदी सरकार की दूसरी प्रचंड बहुमत की जीत से गदगद हो ढोल-ताशों, नगाड़ों पर थिरकतें झुमते एक दुसरें सहयोगियों के साथ होली के गुलाल लगाते और दिपावली के पटाखों को बजाते मिठाइयों से मुँह मीठा कराते बधाई देकर गले मिल रहे है। मसलन महिला कार्यकर्ताओं में भी जोश कम नजर नहीं आ रहा है। जीत की खुशियां छुपायें नही छूप रही है।
जिला मुख्यालय पर भाजपा नेत्री लक्ष्मी देवी प्रसाद हजारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फिर से होली एवं दिपावली का पर्व मनाया।नालासोपारा में भाजपा के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं समेत व्यापारियों ने भी भाजपा को मिली लोकसभा की ऐतिहासिक विजय पर एक दुसरें को बधाई देते हुए पार्ट्री के बिचारधाराओं को मतदाताओं द्वारा स्वीकृत देने पर बेहद प्रसन्नता प्रकट करते हुए मिठाइयों का वितरण मुँह मीठा कराते हुए किया।
औद्योगिक शहर बोईसर में भाजपा के पदाधिकारीयों समेत कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से मोदी सरकार को देश के संविधान पसंद मतदाताओं द्वारा की गयी पूर्णतया भरोसे का दिल से आभार जताते हुए जगह-जगह कमल के फूल बने पार्ट्री के झंडे लिए रैलियों का आयोजन किया। लड्डू एवं अन्य स्वादिष्ट मिठाइयों का मतदाताओं में वितरण भी किया गया। इस रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
लोकसभा में मिली प्रचंड जीत को विजय दिवस के रुप में मना रहे भाजपाईयों में प्रदेश सचिव अर्चना वाणी, प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, प्रदेश सचिव तुलसी राजेंद्र छीपा, बोईसर भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर एन.सोलंकी जैन,पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र(पप्पू)संखे,बच्चन शुक्ला, सुरेश आर. दुबे,गिरजेश आर.सिंह,सत्येन्द्र पाण्डेय, विजय वैद्य, नीरज ठाकुर, अमित संखे,दुर्गेश सोलंकी, वैशाली सार्दुल, महेश धोड़ी, अहमद खान,सुशील आर. तिवारी,अखिलेश सिंह, अशोक सिंह समेत सैकड़ों भाजपाइयों के नाम सामने आ रहे है।
ज्ञातव्य रहे लोकसभा क्षेत्र पालघर(अ.ज.)22 सीट पर 12 उम्मीदवारों की लड़ाई में राजेंद्र घेड्या गावित(शिवसेना युति) ने बलिराम सुकूर जाधव(महागठबंधन) को 88883 मतों से कुल 36 फेरों में चली मतगणना के बाद पराजित किया है।पालघर में नोटा के 29479 मत के साथ कुल 11,72,462 मत पड़े है।
रिपोर्टर