प्रेमिका के भाईयों द्वारा धमकी देने पर प्रेमी ने की आत्महत्या

प्रेमिका के भाईयों पर मामला दर्ज, गिरफ्तार 

भिवंडी ।। भिवंडी शहर के साठेनगर नारपोली क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले युवक उसी क्षेत्र के रोहिदास नगर में रहने वाली‌ युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किन्तु युवती के भाईयों द्वारा धमकाने पर निराश होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। युवक की मां ने नारपोली पुलिस स्टेशन में युवती के दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। 
          प्राप्त जानकारी के अनुसार साठे नगर में आप्पा किशोर पाटिल (२१) अपने मां के साथ रह कर ठेकेदारी का काम करता था। उसी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली १९ वर्षीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।  इस प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर युवती के भाई चंदन प्रसाद गौड़ (२३) , कुंदन उपेन्द्र गौड़ (२५) ने आप्पा पाटिल के घर जाकर अपनी बहन से प्रेम प्रसंग तोड़ने  तथा नहीं तोड़ने पर जान से मार देने की धमकी देने से निराश होकर तथा इस घटना से मानसिक त्रास के कारण आप्पा किशोर पाटिल ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही पर युवक की मां ने नारपोली पुलिस स्टेशन में आत्महत्या‌ नही हत्या किये जाने की‌ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके कारण चंदन गौड़ व कुंदन गौड़ ने  आत्महत्या करने के लिए मजबूर किये जाने के जुर्म में गिरफ्तार कर भिवंडी कोर्ट में हाजिर किया जहाँ न्यायालय ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जिसकी जांच पुलिस निरीक्षक प्रशांत लोढे कर रहे हैं

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट