पौधरोपण महाकुम्भ में लगे हजारो पौधे

वाराणसी ।। हरहुआ भारत छोडो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर हरहुआ/रामेष्वर क्षेत्र में  हजारो पौधे लगाये गए

हरहुआ क्षेत्र के प्रतापपट्टी ,दानियालपुर,पिसौर ,भवानीपुर ,गुरवट, औरा ,मुर्दहा ,भटौली,चक्का,हरहुआ,आयर रामेश्वर क्षेत्र के रामेश्वर,बरेमा, जगापट्टी, कोइरीपुर ,रसूलपुर ,इंद्रखापुर ग्राम पंचायतो में प्रधान व् सचिव ने किया। राजेश्वरी बालिका इंटर कालेज ,एस आर प्लेटिनम ,माँ रामप्यारी मेमोरियल बालिका इंटर कालेज,उड़िया बाबा इंटर कालेज,श्री युगल बिहारी इंटर कालेज रामेश्वर ,शर्मिला इंटर कालेज पुआरी खुर्द ,डी आर एस पब्लिक स्कुल खेवली बरेमा ,वी आर पब्लिक स्कुल रामेश्वर में शिक्षक व् बच्चों ने मिलकर पौध लगाया। खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ डी पी सिंह ने बीआरसी हरहुआ प्रांगण में पौध लगाया। जंसा एस ओ सन्तोष तिवारी ,एस ओ बड़ागाँव संजय कुमार सिंह,चौकी प्रभारी रामेश्वर अंजनी कुमार मिश्र, उप0निरी0 आदित्य सिंह, प्रभारी मुर्दहा प्रेमनारायण प्रजापति सहित पुलिस बल के जवानों ने पौधरोपण किया। ब्लाक हरहुआ के प्रांगण में प्रमुख हरहुआ डॉ0 अशोक पटेल, प्रभारी बीडीओ हरहुआ अरविन्द कुमार सिंह , एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार पाठक समेत सचिव व् कर्मचारियों ने पौधरोपण किया जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार मिश्र,सचिव कुमार अवनीश व् प्रधान अशोक कुमार सिंह व् प्रधानाध्यापक किरन सिंह व् बच्चों ने पौधरोपण किया। हरहुआ में विद्यालय  प्रबन्धक कौशलेंद्र नारायण सिंह, के0 एल0 पथिक (पत्रकार) सीमा सिंह,मंगला सिंह, बीनू सिंह ,पूर्व प्रधान अनिल सिंह ,प्रधान संघ अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद सिंह,नथ्थू लाल यादव ने पौधरोपण किया। प्रज्ञा अस्पताल के संस्थापक डॉ0 ए के द्विवेदी ,निदेशक रत्नेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 आर0 के0 सिंह ,एच इ ओ हरिवंश यादव समेत चिकित्सको ने प्रांगण में पौध लगाया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट