
नागरिकता बिल के सर्मथन में बड़ी रैली संपन्न, नारिशक्ति का भी दिखा दमखम
- Hindi Samaachar
- Dec 30, 2019
- 1026 views
पालघर ।। नागरिकता संशोधन बिल सीएए व एनआरसी के सर्मथन में आयोजित पालघर सर्कस मैदान से बड़ी रैली के लिए भारी भीड़ ने जिले में संविधान के लिए जनसर्मथन का बेहद शांति पूर्ण दमखम सोमवार को सुबह दिखाया.।
●छत्रपति शिवाजी महराज को गणमान्यों ने किया मल्यार्पण●
संविधान सम्मान मंच के बैनर तले आयोजित रैली को शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महराज का मल्यार्पण पूर्व पालक मंत्री रविंद्र चौह्वाण, संतोष जनाठे, अशोक वडे़,भरत राजपूत,लक्ष्मी देवी प्रसाद हजारी,कुमार नागशेठ, मुकेश दुबे, चंदन सिंह,रंजना किशोर संखे ने करते हुए नारियल तोड़कर बड़ी रैली कि शुभारंभ किया.।
◆दो किमी लम्बी रैली में महिलाओं ने शांतिपूर्ण किया मार्च◆
शांतिपूर्ण निकली बड़ी रैली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच तकरीबन दो किमी लम्बी रैली यात्रा में नारीशक्ति की बेजोड़ उत्सफूर्त के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर संपन्न हुआ.।
संविधान संशोधन बिल के सर्मथन में आयोजित रैली के लिए तमाम समाजसेवी संस्थाएं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,विहीप, बजरंग दल,दुर्गा युवा वाहिनी,नमो नमो मोर्चा भारत, व्यापारिक वर्ग किसान, जनसामान्य, वरिष्ठ समाज सेवी, युवाओं की बड़ी भागीदारी हाथ में तिरंगा, सर्मथन की लिखी तख्तियां बाजूओं में भगवी रीबन बांधकर पालघर के मुख्य रास्ते जय भारतमाता, जय शिवाजी के नारों को उदघोष करती देखी गयी.।
जिला मुख्यालय पर आयोजित सीएए एवं एनआरसी के सर्मथन म़े आयोजित रैली में उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश सचिव तुलसी आर.छीपा ,बजरंग दल के प्रवक्ता मनोज मिश्र,नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक सत्यप्रकाश सिंह,पं.राजू शर्मा ने कहा है कि बिल के सर्मथन में तमाम लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए, प्रतिष्ठान बंद करके,बड़े जनसमूह में शांति प्रिय तरिके से सम्मिलित होकर नये संविधान का सम्मान तो किया ही है जिले में ऐतिहासिक जनसहभागिता का परिचय भी दिया है।
रिपोर्टर