भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 140 शहर 05 व ग्रामीण से 01कुल 06 मरीज आज मिले

भिवंडी।। भिवंडी शहरी भाग में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 77 पर पहुँच चुका हैं.वही पर ग्रामीण परिसर में 63 मरीज पाऐ जाने से यह आंकड़ा 140 पर पहुँचा हैं.जिसमें शहरी परिसर से 02 व ग्रामीण 01 कुल 03 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी हैं.
       
आज रविवार,शहर परिसर से 05 मरीज पाऐ जाने की पुष्टि हुई हैं जिसमें नवीबस्ती में 13 वर्षीय लड़की व 32 वर्षीय महिला मुंबई के घाटकोपर से आई थी। इसके साथ तीसरा मरीज अजय नगर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति दवाखाना में कंपाउड के रुप में काम करता था.जो पिछले 08 दिनों से बीमार चल रहा था, चौथा मरीज फुलेनगर निवासी 25 ,वर्षीय महिला डिलीवरी के लिए कलवा गयी थी वहाँ उसका रिपोर्ट पाॅजिटिव पाया गया। वही पर 57 वर्षीय महिला पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमण का शिकार हुई हैं जो भिवंडी एस.टी कालोनी के पास रहती हैं जिसका लड़का पहले ही कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था।वही पर नवी बस्ती निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति टीबी रोग से गस्त था। इसके साथ ही उसका उपचार कलवा अस्पताल में चल रहा था। परन्तु दो दिन पहले उसे सांस लेने में तकलीफ हुई जिसे उपचार हेतु आईजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उसकी मृत्यु हो गयी हैं। मृत्यु के बाद आई रिपोर्ट में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया.  वही पर अभी तक 32 पाॅजिटिव मरीज उपचार के दरम्यान ठीक भी हो चुके हैं, 02 पाॅजिटिव मरीज का उपचार के दरम्यान मौंत हो चुका हैं .43 संक्रमित मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं.
         
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 63 पर पहुँच गया हैं.आज रविवार को भी 01 नया मरीज पाया गया हैं.जिसके कारण यह आंकड़ा 63 पर पहुँच चुका हैं.वही पर अभी तक 26 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक भी हो चुके हैं एक मरीज की मृत्यु हो चुकी हैं। 36 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं।
           
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर मिलाकर कुल कोरोना पाॅजिटिव मरीज का आंकड़ा 140 पर पहुँच चुका हैं। वही पर कुल 58 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं.03 मरीज की मृत्यु हो चुकी हैं.इसके साथ ही 79 मरीजों का उपचार चल रहा है.
       
शहापुर नगर पंचायत क्षेत्र अंर्तगत कुल 12 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा है। वही पर उपचार के दरम्यान 02 मरीज ठीक भी हो चुके हैं.01 मरीज की मृत्यु हो चुकी हैं। 09 मरीजों का उपचार चल रहा हैं. इसके साथ ही शहापुर ग्रामीण परिसर में कल तक पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 51पर था जिसमें आज 01 नये मरीज मिलने से यह आंकड़ा 52 पर पहुँच चुका हैं। 26 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं ।
     
शहापुर में कुल 64 पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा हैं. जिसमें 01 मरीज की मृत्यु हो चुकी हैं। 28 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक भी हो चुके हैं अभी भी 35 मरीजों का उपचार चल रहा हैं ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट