मालोडी ग्रामपंचायत के उपसरपंच पद पर राष्ट्रवादी पार्टी की संगीता पाटिल निर्विरोध निर्वाचित


भिवंडी। भिवंडी तालुुका के राजकिय दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली मालोडी ( बंगलापाडा ) ग्रामपंचायत के उपसरपंच पद पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की संगीता मोहन पाटिल  शुक्रवार को  निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। संगीता पाटिल की उपसरपंच पद पर निर्वाचित होने पर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इनका अभिनंदन किया है। तत्कालीन उपसरपंच रंजिता पुष्कर भगत ने आपसी सहमति के अनुसार उपसरपंच पद से त्यागपत्र दे दिया था जिसकारण यह पद रिक्त था। उपसरपंच पद के लिए सरपंच मंदा एकनाथ पानेरा की अध्ययक्षता में  ग्रामपंचायत कार्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया था। उक्त अवसर पर संगीता पाटिल का उपसरपंच पद के लिए माात्र एक आवेदन आने के पश्चात पीठासीन अधिकारी तथा सरपंच मंदा पानेरा ने संगीता पाटिल को मालोडी ग्रामपंचायत के उपसरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की है।संगीता पाटिल की उपसरपंच पद पर नियुुक्ति होते ही  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन कियाा। उक्त उपसरपंच पद के लिए होने वाले चुनाव की विशेष सभा में सरपंच मंदा पानेरा, उपसरपंच रंजीता भगत ,राम भोईर ,विदुर गडग ,मुकेश भगत ,चित्रा गहला आदि सदस्य उपस्थित थे।तदा दो सदस्य अनुपस्थित रहे। उक्त अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तालुका अध्यक्ष गणेश गुलवी,जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटिल ,जि. प. सदस्या रत्ना तांबडे ,राष्ट्रवादी के तालुका उपाध्यक्ष विशाल पाटिल ,समाजसेवक हरेंद्र चौधरी ,पूर्व सरपंच गुरुनाथ मढवी ,राष्ट्रवादी के युवा कार्यकर्ता हेमंत पाटिल ,जितेंद्र पाटिल ,संतोष पाटिल ,प्रविण गायकर, भुषण वतारी आदि ने नवनिर्वाचित उपसरपंच संगीता पाटिल को शुभेच्छा देकर अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर उपसरपंच पद पर  निर्वाचित होते ही  संगीता पाटिल ने कहा कि  संपूर्ण ग्रामीणों के विश्वास के परिणामस्वरूप मैं उपसरपंच पद पर निर्वाचित हुई हूं। इसलिए ग्रामविकास के दृष्टी से सभी को साथ लेकर  गांव का सर्वांगीण   विकास करने के लिए हरसंभव प्रयास करना ही मेरा लक्ष्य है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट