
भिवंडी में 91 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 22, 2020
- 1399 views
भिवंडी।। राज्य में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रसार रोकने के लिए गुटखा, पान मसाला तथा सिगरेट की बिक्री पर सरकार ने रोक लगा दिया हैं। किन्तु भिवंडी शहर गुटखा माफियाऔ का शहर होने से यहाँ के गोदामों में भरी मात्रा में अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा की जमाखोरी कर मुंबई सहित भिवंडी व अन्य शहरों में बेचा जाता हैं। पिछले दिनों अन्न व औषध विभाग ठाणे द्वारा भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा व पान मसाला जब्त भी किया था। इसके बाद भी शहर तथा ग्रामीण परिसर में आज भी लगातार अवैध रूप से गुटखा की बिक्री जारी हैं।
आज पूर्णा गांव परिसर गोदाम में अन्न सुरक्षा विभाग ठाणे व नारपोली पुलिस ने छापा मार 91,10,000 रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूर्णा ग्राम पंचायत परिसर अंर्तगत द्रौपदी छाया कंपाउड के जय भवानी फ्राईट कैरियर के दो गोदाम में अवैध रूप से गुटखा पान मसाला रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर अन्न सुरक्षा पथक ठाणे ने उक्त गोदाम में छापा मारा। जहाँ पर भारी मात्रा में सुंगधित पान मसाला ,गुटखा अवैध रूप से रखा गया था। इसके साथ एक टैपोंं में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा की बिक्री करने की तैयारी थी। जिनके छापेमारी में 91 लाख रुपये कीमत से ज्यादा प्रतिबंधित गुटखा जब्त हुुआ हैं। अन्न सुरक्षा अधिकारी मनीष सानप के शिकायत पर नारपोली पुलिस ने गुटखा की बिक्री तथा जमाखोरी करने वाले मोहम्मद अली रहेमान शेख ; ट्रान्सपोर्ट चालक , राजेश मिश्रा ,प्रतिबंधित गुटखा जमाखोरी करने वाले व्यापारी , गोदाम मालक विशाल जाधव ,आशु गुप्ता व वाहन क्रमांक MH ०४ HD २२७० के मालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।जिसकी जांच पुलिस उपनिरीक्षक व्हरकटे कर रहे हैं।
रिपोर्टर