भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 1740

भिवंडी पालिका क्षेत्र 122 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 44 कुल 166 नये मरीज।

भिवंडी।। भिवंडी में लगातार कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव बढ़ने से नागरिकों में भय व्याप्त हैं। लोग अपने अपने घरों में पुनः कैद हो गये हैं। आज भिवंडी पालिका परिक्षेत्र अंतर्गत 23 जून मंगलवार, 122 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें नदीनाका परिसर से 03 महिला व 07,अंजुर फाटा परिसर 02 पुरुष व 02 महिला, कामतघर गांव 01 महिला व 04 पुरुष, ईदगाह परिसर से 09 महिला 10 पुरुष, पदमानगर परिसर से 03 महिला व 11 पुरुष,अवचित पाडा 03 पुरुष, शांतिनगर 03 महिला 08 पुरुष, नवी बस्ती 03 महिला व 06 पुरुष,गैबीनगर 02 महिला 05 पुरुष, भाग्य नगर 01 महिला, भंडारी कंपाउड 03 महिला व 04 पुरुष, आजमीनगर 01 महिला व 02 पुरुष, संगम पाडा 05 महिला 11 पुरुष व मिल्लतनगर 04 पुरुष 09 महिला संक्रमण के शिकार हुए हैं। आज 40 महिला 82 पुरुष व 01 कुल 122 लोग इस वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। पालिका प्रशासन ने 15 क्षेत्रों को अति संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया हैं। जिसमें गायत्रीनगर से आज एक भी मरीज नही मिलें।
   
भिवंडी पालिका परिक्षेत्र अंर्तगत अब तक 1239 लोग संक्रमित हो चुके हैं.जिसमें आज 09 लोगों की मृत्यु होने से मृत्यु की संख्या 83 पर पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ठीक होने की संख्या में  464 है.वही पर उपचार ले रहे मरीजों की संख्या 692 हैं। आज भी कोरंटाईन सेंटर की संख्या 515 पर हैं।
         
इसी तरह ग्रामीण परिसर में इस वैश्विक महामारी ने कोहराम मचाकर रखा हुआ हैं। आज 44 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 501 पर पहुँचा. जिनमें आज ग्रामीण परिसर से 01 मरीज की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 09 पर पहुँच चुकी हैं। उपचार के दरम्यान 151 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं. 341 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं। जिसमें खारबांव परिक्षेत्र से सबसे ज्यादा 15 मरीज मिले. जिसमें काल्हेर गांव 02 पुरुष व 01 महिला, कालवर गांव 01 महिला व 01 पुरुष, पूर्णा गांव 02 पुरुष, पायगांव से 01 पुरुष,कशेली 01 महिला व 01 पुरुष का समावेश हैं। अनगांव परिक्षेत्र से 05 नये मरीज मिले हैं जिनमें महापोली 02 पुरुष, शेलार 01 महिला, कोठीवली 01 पुरूष व घोड़ावडवली 01पुरूष का समावेश हैं। दिवा अंजूर परिक्षेत्र से 06 मरीज़ पाऐ गये हैं जिनमें वलपाडा 01 महिला व 02 पुरुष, दिवे गांव 01 महिला मानकोली 01 पुरुष तथा सारंग गांव से 01 पुरुष का समावेश हैं। वज्रेश्वरी परिक्षेत्र से 04 मरीज़ पाऐ गये हैं जिनमें गणेश पूरी 02 पुरुष,दिघारी 01 महिला व अंबाडी 01 महिला का समावेश हैं। चिंबीपाडा परिसर के खाडीपार से 01 पुरुष संक्रमित हुआ हैं।
       
ठाणे जिला के भिवंडी परिक्षेत्र में कुल मरीजों की संख्या 1740 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें 615 मरीज़ उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं। कुल 92 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी हैं। इसके साथ ही 1033 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट