मनपा का रेलवे पर ढाई सौ करोड़ रुपये का पानी बिल बकाया

मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी कहे जाना वाले मुंबई की पहचान सिर्फ ऊंची इमारतें, ख़ूबसूरत समुद्री तट, नाइट लाइफ और मायानगरी ही नहीं हैं. मुंबई की एक पहचान यहां की लाइफ लाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेनों से भी किया जाता है | प्रति दिन इन लोकल से करोडो की संख्या में यात्री सफ़र करते है | इन यात्रियों को मनपा के तरफ से कई  सुविधाए भी दिया जाता है | इसके बावजदू  रेलवे के ऊपर पानी बिल का लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये बाकी है | इसके बावजदू मुंबई मनपा आँख बंद कर हर महीने रेलवे ब्रिज या फुट ओवर ब्रिज के मरम्मत के लिए हर साल करोडो रुपये लुटाये जाने का खुलासा आरटीआई के तहत मंगाए जानकारी में हुआ है | 

                अभी हाल हि में अँधेरी में रेलवे ब्रिज गिरने से कई लोगो की मौत हो गयी थी तो कई लोग जख्मी हो गए थे | इस घटना के बाद रेलवे और मनपा के बिच ब्रिज की मरम्मत को लेकर विवाद छिड़ गया | इसके साथ हि मुंबई लोकल के ऊपर से गुजरने वाली दर्जनों ब्रिज की मरमत को लेकर भी सवाल खड़े हो गए | इस में सवाल भी उठाये गए की इन ब्रिजो की मरम्मत रेलवे करे तो वन्ही रेलवे ने इन ब्रिज का काम मनपा के तरफ ढकेल दिया था | इस बिच आरटीआई एक्टिविस्ट समीर झवेरी ने मुंबई मनपा से मंगाए जानकारी में बेहद चौकाने वाले खुलासे हुए | जिसमे बताया गया है की  मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के ऊपर पिछले कई वर्षो से ढाई सौ करोड़ रुपये पानी बिल बकाया है | इसके बावजूद मनपा प्रति वर्ष रेलवे के ऊपर करोडो रुपये लुटा रही है | 
           
                    मुंबई मनपा द्वारा दिए गए जानकारी में बताया गया है की मुंबई मनपा के तरफ से पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे को जलापूर्ति  किया जाता है | इसके बदले रेलवे द्वारा पैसा दिया जाता है | लेकिन पिछले कुछ वर्षो से मध्य और पश्चिम रेलवे द्वारा पानी बिल को नही भरा गया है | जिसमे मध्य रेलवे का 100 करोड़ 84 लाख 38 हजार 873 रुपये है इसके अलावा प्रति महीना दो प्रतिशत लेट पेमेंट है | तो वन्ही पश्चिम रेलवे द्वारा 136 करोड़ 95 लाख 78 हजार रुपये पानी बिल बकाया है इसके साथ ही 2 प्रतिशत लेट पेमेंट प्रति महिना अलग से है | यह बिल वसूल करने के लिए मनपा के तरफ से कई बार लेटर भी भेजे गए है इसके बावजदू रेलवे के तरफ से इस पर कोई कदम नही उठाया गया है | 

        मनपा ने रेलवे पर लुटाये करोडो रुपये रेलवे के ऊपर मुंबई मनपा का ढाई सौ करोड़ पानी बिल बाकी होने के बावजदू रेलवे के ऊपर प्रति महिना करोडो रुपये लुटाये जा रहे है | रेलवे द्वारा मुंबई मनपा से नागरिको सुविधा हेतु कई जगहों पर रेलवे ब्रिज बनाये गए है और कुछ जगहों पर बनाया जा रहा है | इसके लिए रेलवे मनपा से भी इन ब्रिजो के निर्माण के लिए पैसे लेती है | रेलवे द्वारा मांग किये जाने पर प्रति वर्ष मनपा के तरफ से लाखो की संख्या में पैसा दिया गया है | पैसा देने के बाद वापस देखा नही जाता की काम हुआ भी है या नही |वंही नागरिको द्वारा इसको लेकर नाराजगी व्यक्त किया जा रहा है की अगर रेलवे के ऊपर ढाई सौ करोड़ रुपये बाकी है तो उस पैसे में से ही क्यों नही अजेस्ट किया जा रहा है | मनपा की तिजोरी से क्यों पैसे लुटाये जा रहा है | 


कोट ....
     मुंबई मनपा का रेलवे के ऊपर ढाई सौ करोड़ रुपये पानी बिल बाकी है | जिसमे मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे दोनों का समावेश है | इसके बावजदू रेलवे द्वारा डिमांड किये जाने पर मुंबई मनपा प्रति वर्ष लाखो रुपये मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे को पब्लिक ब्रिज बनाने और मरम्मत करने  के लिए दे रही है | अगर रेलवे को जरुरत है तो मुंबई मनपा को उनके बकाये पैसे में से ही अजेस्ट करना चाहिए | नाकि इस तरह नागरिको के टैक्स के पैसे को लुटाये |  
                                      समीर झवेरी ,रेलवे एक्टिविस्ट 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट