भिवंडी के विभिन्न मंदिरों के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घंटानाद आंदोलन

भिवंडी।। देश में फैला वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सरकार ने मार्च महीने से देश व्यापी लाॅक डाउन घोषित कर दिया.तथा सार्वजनिक जगहों पर भीड़ एकत्रित करने के लिए मनाही हुकुम जारी किया है.वही पर देश भर में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च तथा बौद्ध विहार सहित किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर सरकार ने पूरी तरह से पाबंदी लग दी. किन्तु धीरे धीरे आन लाॅक डाउन की घोषणा कर जन जीवन पटरी पर लाने की कोशिश सरकार कर रही है। सरकार ने तीन महिने बाद उद्योग,व्यवसाय शुरू करने के लिए परवानगी दिया है इसके साथ ही मद्यपान बिक्री की दुकानें खोलने के लिए भी अनुमति दी है किन्तु धार्मिक स्थलों ( मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा तथा चर्च ) आज भी बंद है जिन्हें खोलने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा, शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी के नेतृत्व में शहर के लगभग 31 मंदिरों के बाहर घंटानाद कर आंदोलन किया गया।
       
केन्द्र सरकार के आदेशानुसार राज्य सरकार ने मद्यपान बिक्री की दुकानें खोलने का निर्णय लिया। परन्तु करोड़ों जनता के आस्था का प्रतीत मंदिर, मस्जिद,चर्च व गुरुद्वारे आज भी बंद है.जिससे खोलने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घंटानाद आंदोलन आज किया गया तथा आने वाले समय में अगर मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए नहीं खोला गया तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया है।
       
भिवंडी शहर भाजपा अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने स्वामी अय्यपा मंदिर के बाहर भजन कीर्तन कर मंदिर खोलने की मांग किया। वही पर भजन कीर्तन के समय भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मंदिर के पुजारी भी उपस्थित थे।
         
भाजपा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व विद्यमान भिवंडी मनपा भाजपा नगरसेवक निलेश चौधरी ने राजाराम मंदिर के बाहर आंदोलन किया. इसके आलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणपति मंदिर ,स्वामी नारायण मंदिर ,जैन मंदिर ,मार्कंडेय महामुनी मंदिर , नीलकंठ मंदिर , साईबाबा मंदिर आदि जगहों पर भी आंदोलन किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट