आयआयटी द्वारा संपूर्ण पुल की जांच कराएं __ सांसद कपिल पाटिल।

 भिवंडी शहर के मुख्य रास्त पर राजीव गांधी उड्डाण पुल की आयआयटी विशेषज्ञों द्वारा जांच कराने की मांग  भाजपा सांसद कपिल पाटिल ने की है। शहर की यातायात दृष्टि से पुल की दुरुस्ती अविलंब कराई जाए परंतु, प्रवासियों की सुरक्षित दृष्टि से विशेषज्ञों द्वारा जांच कराना  सांसद ने आवश्यक बताया। 


राजीव गांधी उड्डाण पुल का कुछ भाग गिरने के कारण भिवंडीत में हडकंप मचा हुआ है, उक्त घटने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा तुरंत पुल पर यातायात बंद करा दिया है।उसके बाद शहर में भीषण यातायात की समस्या बनी हुई है। उक्त अवसर पर सांसद कपिल पाटिल ने एमएमआरडीए के अधिकारियों से संपर्क किया जिसपर तत्काल प्रभाव से अधिकारियों का पथक भिवंडी पहुंचा। सांसद कपिल पाटिल, महापौर जावेद दलवी,भिवंडी पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल, मनपा आयुक्त मनोहर हिरे के साथ एमएमआरडीए व मनपा अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया। 

शहर की यातायात दृष्टि से पुल महत्वपूर्ण है इसलिए इस पुल की अविलंब रूप से दुरुस्ती कराया जाए। परंतु प्रवासियों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  पुल की स्थिति बाबत आयआयटी के विशेषज्ञों द्वारा रिपोर्ट लें इस प्रकार की प्रतिक्रिया सांसद कपिल पाटिल ने व्यक्त किया है।पांच दिनों के बाद 

पुल पर यातायात बाधित की समस्या को ध्यान में रखते हुए पांच दिनों में पुल की दुरुस्ती की जाएगी इसी के साथ अन्य भागों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद  पुल सुरक्षित होने की पुष्टि होने पर ही पुल से याता शुरू किया जाएगा इस प्रकार की प्रतिक्रिया एमएमआरडीए व महापानगरपालिका अधिकारियों ने देते हुए स्पष्ट किया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट