
महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों में विविध साहित्य का वाटप
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 10, 2021
- 610 views
सच्ची खबर लिखना व दिखना भी पत्रकारों को जोखिम उठाना पड़ता है...अधिक पाटिल तहसीलदार भिवंडी
भिवंडी।। महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों में विविध साहित्य का वाटप कार्यक्रम दैनिक स्वराज्य तोरण समाचार पत्र कार्यालय कैलाश नगर, वलपाडा में संपन्न हुआ.इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर के हिन्दी,मराठी दैनिक, साप्ताहिक व सोशल मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।
बतादें कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी पत्रकारों को महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के कोकण विभागीय सचिव व दैनिक स्वराज तोरण के संपादक किशोर बलीराम पाटिल नें भोकरी गाव के समाजसेवक रामचंद्र शांताराम देसले,भाजपा ठाणे जिल्हा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रीधर जयवंत पाटिल तथा समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्र राज्य के संस्थापक अध्यक्ष सोन्या काशिनाथ पाटिल के सौजन्य से रेनकोट, मास्क, सैनिटाइजर, डायरी, पेन और कार्ड रिबिन आदि वस्तु का वितरण किया.इसके पूर्व भी पत्रकारों को कोरोना संकट काल के दरमियान राशन किट, दवाइयां, मास्क तथा सहायता धनराशि का वितरण किया गया था.आज हुए भव्य कार्यक्रम में भिवंडी तहसीलदार अधिक पाटिल भी उपस्थित थे.उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दरमियान सच्ची खबर लिखना व दिखाना दोनों ही काम जोखिम भरा पत्रकारों के लिए है.यही नहीं इन्हें अपनी जान हथेली पर रखकर समाज को जागरूक करने के लिए काम करना पड़ता है।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को कोरोना काल के दरमियान उत्तम कार्य करने पर उन्हें देवदूत की उपाधि देकर आर.एस.पी.द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोकण विभाग अध्यक्ष नितीन शिंदे,नवी मुंबई जिल्हा अध्यक्ष श्री.कुंडलिक कानगुडे,आर.एस.पी कमांडर मणीलाल शिंपी, डॉ.नितीन पाटिल,भिवंडी वार्ताहर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र काबाडी, पूर्व सरपंच संजय पाटिल,संतोष चव्हाण, सुराज पाल यादव, महेन्द्र कुमार सरोज उर्फ गुडडू, सुरेंद्र तिवारी,अरुण मिश्रा,लवलेश सुतार,अशोक गुप्ता, ताज अन्सारी, रेहान अंसारी, परवीन खान, रेशमा अंसारी व नीलम तिवारी,परशुराम पाल, शिवम झा,रवि वर्मा आदि भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित थें। कार्यक्रम के दरमियान कोकण विभागीय अध्यक्ष नितीन शिंदे,नवी मुंबई जिल्हा अध्यक्ष पुंडलिक कानगुडे,आर.एस.पी.कमांडर मणीलाल शिंपी,ज्येष्ट पत्रकार राजेंद्र काबाडी,आचार्य सूरजपाल यादव, संतोष चव्हाण आदि ने अपना अपना मनोगत व्यक्त किया.कार्यक्रम का सूत्र संचालन पत्रकार राजेंद्र पाटिल तथा आभार प्रदर्शन आयोजक श्री.किशोर पाटील ने किया था।
रिपोर्टर