भिवंडी में पकड़ा गया लाखों रुपये का गुटखा

भिवंडी।। भिवंडी पुलिस गुटखा तस्करो पर लगाम लगाने के लिए प्रतिदिन लाखों रुपये कीमत के गुटखा को जब्तीकरण कर रही है। जिसके कारण गुटखा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। बतादें गुजरात राज्य का सीमा नजदीक होने के कारण भिवंडी होल सेल गुटखा बिक्री का हब बन गया है। यहां के गोदामों से कल्याण, ठाणे, नवीं मुंबई व मुंबई शहर में भारी मात्रा में गुटखा की अवैध सप्लाई होती रही है। नारपोली पुलिस ने दापोडा रोड़ पर स्थित श्रीराम कंपाउंड बिल्डिंग नंबर जे-२/७ सामने एक टेंपो के तलाशी के दरमियान ६,६७,८०० रुपये कीमत के एस.जी.आर. गुटखा बरामद किया है। वही पर पुलिस ने अंकीत कुमार त्रिलोकीनाथ चौहान व नारायण तानाजी पाटिल उर्फ विकास शिवराज  निवासी कामतघर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक रोहन एल. शेलार कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट