भिवंडी में निर्माणाधीन मेट्रो रेल का पीलर गिरा 05 जख्मी

भिवंडी।। ठाणे भिवंडी कल्याण मेट्रो प्रकल्प -05  का काम एम.एम.आरडीए द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू है। ठाणे के बालकुम से भिवंडी धामणकर नाका तक पीलर बनाने का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। इस निर्माणाधीन मेट्रो लाइन के कारण धामणकर नाके से काल्हेर गांव तक सदैव ट्रैफिक बना रहता है। वही पर ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री, प्रवासियों सहित मजदूरों की सुरक्षा को लेकर अनेकों बार नागरिकों ने एम एम आरडीए प्रशासन से शिकायत की है। किन्तु लापरवाह ठेकेदार प्रवासियों की सुरक्षा को अनदेखा किया है। आज शनिवार दोपहर तीन बजे के दरमियान अंजूरफाटा के रहनाल ग्राम पंचायत अंर्तगत स्थित मराठा पंजाब होटल के सामने 30-40 फुट उंचे पीलर बनाने के लिए सरिया बांधने का काम शुरू था। इस लोहे की सरिया वाला पीलर अचानक गिर पड़ा। जिसमें पीलर में सरिया बांध रहे 05 मजदूर जख्मी हुए हैं। 03 मजदूरों की हालात चिंताजनक बताई जाती है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नारपोली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर जख्मी मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद महबूब मोहम्मद अब्दुल अहमद,, मोहम्मद शकील, मोहम्मद नावेद को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। आज छुट्टी का दिन व ट्रैफिक नहीं होने के कारण बड़ी घटना होने से बच गया है। इस घटना के बाद सड़क मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा है। खबर लिखने तक किसी प्रकार की कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की गयी है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट