
भिवंडी से तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 19, 2021
- 429 views
भिवंडी।। शहर में विभिन्न अपराधों में लिप्त पाइप लाइन, तिलक नगर निवासी अमर राजाराम जानकर को भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल 02 के आदेशानुसार 10 अक्टूबर 2021 को दो वर्ष के लिए ठाणे, पालघर, नवी मुंबई, मुंबई उपनगर,मुंबई शहर और रायगढ़ जिले से तड़ीपार कर दिया गया था। किन्तु 18 नवम्बर दोपहर के समय वह कें.बी. चौक, पाइप लाइन के पास शहर पुलिस को घूमते हुए दिखाई पड़ा। जिसके कारण शहर पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस सिपाही भावेश शांताराम घरत की शिकायत पर उसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम कलम 142 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच पुलिस नाईक पवार कर रहे है।
रिपोर्टर