टायर में हवा भरने वाली कंप्रेशन मशीन के पाइप से मलद्वार में भर दी हवा, युवक की मृत्यु

भिवंडी।। भिवंडी शहर के निजामपुरा पुलिस थाना अंर्तगत एक कपड़े के कारखाने में लगी कंप्रेशन मशीन से मजाक मजाक में दो युवको ने दूसरे युवक के मलद्वार में हवा भरने के कारण उपचार के दरमियान उसकी दर्दनाक मौत होने की घटना घटित हुई है। पुलिस ने इस विचित्र घटना के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार खाड़ीपार स्थित एक सिल्क मिल कंपनी में मुन्ना, बिट्टूकुमार और रफिक ‌मंसूरी साथ में काम करते थें। 26 नवंबर को रात 8 बजे के दरमियान कंपनी में तीनों के बीच मजाक चल रहा था। इसी दरमियान मुन्ना व बिट्टूकुमार ने रफिक अंसारी को पकड़ कर उसके मल द्वार में कंप्रेशन मशीन के पाइप से हवा भर दी। जिसके कारण उसके पेट में हवा भरने से आंतरिक पार्ट चोटिल हुई। जिसे उपचार हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया किन्तु दो दिनों के उपचार के बाद एक दिसम्बर को उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भादंवि की धारा 302,34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें आज न्यायालय में हाजिर किया गया। जहां न्यायालय ने दोनों को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक कुंभार कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट