
आल इंडिया युथ फेडरेशन के राज्य कौंसिल स्तर पर खजिनदार के पद पर काॅ.इकबाल की नियुक्ति
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 04, 2021
- 658 views
भिवंडी।। आल इंडिया युथ फेडरेशन के राज्य कौंसिल स्तर पर बैठक आयोजित कर अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। इस बैठक में भिवंडी शहर के तेजतर्रार व युवा काॅ.इकबाल खान को खजिनदार के पद पर नियुक्ति किया गया। इनकी नियुक्ति होने से शहर के कॉमरेट कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है। बतादे कि गत दिनों आल इंडिया युथ फेडरेशन के राज्य स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष के रूप में काॅ.भाऊराव प्रभाले, काॅ. फिरोज शेख उपाध्यक्ष, काॅ.जावेद तांबोली सचिव,काॅ.भीमा पाटिल सह - सचिव तथा काॅ. इकबाल खान को खजिनदार पद पर नियुक्त किया गया है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को काॅमरेट कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया। इस अवसर पर खजिनदार काॅ. इकबाल खान ने कहा कि भिवंडी शहर से ज्यादा से ज्यादा युवा काॅमरेट को जोड़ा जायेगा। इसके साथ युथ की प्रत्येक समस्याओं का निपटारा करने के लिए हर संभव पहले की तरह सभी पदाधिकारी प्रयासरत रहेंगे।
रिपोर्टर