
महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी का विशाल मोर्चा आंदोलन।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 02, 2018
- 611 views
भिवंडी शहर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आजमी के आदेशानुसार महंगाई के विरोध में पूरे राज्य में धडक मोर्चा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार भिवंडी शहर जिला सपा संयोजक अरफात शेख के नेतृत्व में भिवंडी शहर समाजवादी पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ बढती महंगाई के विरोध में एक धडक मोर्चा निकाला गया। मोर्चे का उद्देश्य यह है कि केंद्र व महाराष्ट्र सरकार आम जनता को मुर्दा समझ रही है इसलिए अपने गलत फैसले जनता पर थोपते जा रही है सरकार जनता को महंगाई से कुचलने का काम कर रही है, सरकार के इस कार्यो के विरोध में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतर चुकी है और सपा केंद्र व राज्य सरकार की सभी जन विरोधी नीतियों का विरोध करेगी। मंहगाई की मार से आम जनता त्रस्त है, दिन प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, केरोसीन आदि खाद्य पदार्थों से लेकर अन्य जीवन उपयोगी वस्तुओं पर महंगाई से देश की जनता कराह रही है। कहां गए वह अच्छे दिन हम पूछना चाहते हैं क्या यही है अच्छे दिन की निशानी। आज गरीब मजदूर व आम जनता महंगाई, बेरोजगारी से पीड़ित है, सभी छोटे बड़े रोजगार धीरे धीरे खत्म होते जा रहे हैं। पावरलूम कारखाने से लेकर तमाम उद्योग कारखाने बंद हो रहे हैं। रोजगार बढने के बजाय सभी ठप होते जा रहे हैं, क्या भाजपा सरकार का न्यु इंडिया है। सरकार के घनिष्ठ संबंधी देश के बैंकों को लूटकर विदोशों में जाकर मौज कर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री चौकीदारी करते करते सो जाते हैं परिणामस्वरूप चोर आराम से फरार होने में सफल हो जाते हैं इस प्रकार देश का खजाना लूटकर विदेश जा रहे हैं। काला धन लाने का दावा करने वाले तो देश में काला धन नहीं लासके परंतु देश का खजाना लूटा जा रहा है। और उसकी भरपाई आम जनता से इनके ऊपर महंगाई का बोझ लादकर वसूल किया जा रहा है। चोरी कोई करे और भरे देश की आम जनता अब इससे ज्यादा जुल्म व ज्यादती देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। याद रखें आगामी समय में हर जुल्म व ज्यादती का बदला देश की जनता अपने मताधिकार से जरूर लेगी।
निश्चित रूप से जो इस जुल्मी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।सपा द्वारा निकाला गया यह मोर्चा सपा मुख्यालय से निकल कर जकात नाका स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के पुतले पर पुष्पहार अर्पित कर के शुभारंभ हुआ जो आनंद दिघे चौक होते हुए पुराना आगरा रोड से भिवंडी प्रांत कार्यालय तक पहुंचा। जहां मोर्चे को अरफात शेख ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा की जा रही है मनमानी के परिणामस्वरूप देश की जनता भुखमरी के कगार पर पहुंच गई है जो आम जनता के लिए बहुत बड़ा अन्याय है जिसे समाजवादी पार्टी हरसंभव संघर्ष व प्रयास करके आम जनता को पूर्ण रूप से राहत दिलाने का काम करेगी। इसी प्रकार भिवंडी प्रांत अधिकारी डॉ मोहन नलदकर से एक शिष्टमंडल भेंटवार्ता कर पेट्रोल, डीजल, केरोसीन तथा रसोई गैस की बढती कीमतों की दर में तत्काल प्रभाव से कम करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की है। उक्त अवसर पर भिवंडी सपा चैयरमैन अरफात शेख, जुबेर शेख, रियाज आजमी, शमीम अंसारी, एजाज चाचा, संतोष चव्हाण, मुनव्वर शेख, मोल्वी अख्तर, अरशद चुन्नू, इस्माईल रंगरेज,परवेज खान,अब्दुल्ला अंसारी, सऊद शेख, रईस खान, मुम्ताज काली टोपी, फैसल अंसारी, असलम शेख, जहांगीर मोमिन, आरिफ तंबोली, महबूब शेख, आसिफ कलाम शेख, फिरोज खान,शकील अंसारी, शहादत अंसारी, सलाहुद्दीन अंसारी, तैयब शेख, सगीर खान, सगीर अंसारी, हसीना अंसारी, सुमय्या खान, जनाब सय्यद, अब्दुर्रहमान खान, असलम फैजाबादी, गुलाम चौधरी,आदि लगभग १८०० महिला पुरुष शामिल थे।
रिपोर्टर