
सड़क दुर्घटना में टेंपों चालक व साथी की मौत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 17, 2022
- 542 views
भिवंडी।। मुंबई - नासिक महामार्ग पर हुए सड़क दुर्घटना में टेंपों चालक सहित टेंपों में बैठकर जा रहे साथी की दर्दनाक मौत होने की घटना घटित हुई है। नारपोली पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना में कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गौतम नगर ठाणे निवासी मोहम्मद आजम कल्लीमुल्लाह शाह (37) और नवीं मुंबई निवासी उबेर जुबेर अहमद (12) अपने टेंपों एम.एच.के.आर 2182 से नासिक के तरफ जा रहे थे। रविवार दोपहर दो बजे के दरमियान भिवंडी सांसद कपिल पाटिल के बंगले के सामने रोड क्रास पर टाटा इंडिया कार क्रमांक एम.एच. 05 बी एल 2056 के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में सामने से जा रही ट्रक में टेंपों जाकर टकरा गयी। इस सड़क दुर्घटना में टेंपों चालक मोहम्मद आजम व उनका साथी उबेर दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गयी है। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर नारपोली पुलिस ने पहुँच कर शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्ट मार्डम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया है। वही पर राहुल किशन म्हात्रे की शिकायत पर टाटा इंडिया कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304(अ), 279, मोटर वाहन कायदा कलम 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच सहायक पुलिस उप निरीक्षक डी.बी.वेडे कर रहे है।
रिपोर्टर