भिवंडी में बुर्जुग दंपति की हत्या

भिवंडी।। गणेशपुरी थाना परिसर में एक बुर्जुग दंपति की हत्या से सनसनी फैली हुई है। इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर ठाणे सहित गणेश पुरी थाना के भारी पुलिस बल मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी तालुका के अकलोली गांव, पेंढारी पाडा निवासी जगन्नाथ उर्फ बालू पाटिल (83) और सत्यभामा जगन्नाथ पाटिल (80) की शनिवार सुबह अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर दोनों की हत्या कर दी। इसकी जानकारी पड़ोस के रहने वालों ने गणेशपुरी थाना की दी है। घटना स्थल पर गणेश पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक विलास नाईक मौजूद है। वही पर दोनों का शव पंचनामा कर शवविच्छेदन के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। आश्चर्य की बात है कि बुर्जुग दंपति के घर में टी वी चालू था और दोनों का शव रक्त से भीगा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट