
अनैतिक संबंध बना मजदूर पति की हत्या का कारण, तीन आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 25, 2022
- 1003 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर के नजदीक परोर रोड़ पर स्थित कांबा ग्राम पंचायत के नाले में दो दिन पहले अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव फेंका हुआ निजामपुरा पुलिस को मिला था। इस हत्याकांड में पुलिस के पास हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा था वही पर मृतक के शरीर से किसी प्रकार की शिनाख्त भी नहीं मिली थी। इसके बावजूद निजामपुरा पुलिस ने हत्या में शामिल तीन लोगों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि अनैतिक संबध के कारण हत्या की गयी है। बतादें कि 20 जनवरी को सुबह परोल रोड़ पर स्थित कांबा ग्राम पंचायत अंर्तगत स्थित एक नाले से बोरी में भरा एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर निजामपुरा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्डम के लिए शव को सरकारी अस्पताल भेज दिया था। वही अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मृतक के शव व उसके कपड़े में किसी प्रकार का पहचान नहीं होने के कारण हत्यारों को पकड़ना मुश्किल था। शर्ट के जेब में डाॅक्टर द्वारा लिखा हुआ आधा पर्चा मिलने पर उसको आधार बनाकर थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेश पवार ने अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन पर हत्यारों को पकड़ने व शव की पहचान के लिए तीन टीमें तैयार की। दवाई के पर्चे के आधार पर पता चला कि मृतक आमपाडा का निवासी है। वही पर इसी परिसर में एक महिला का पति भी दो दिनों से लापता चल रहा है। उक्त महिला से इस शव की शिनाख्त करवाई गयी तब पुलिस को पता चला कि मृतक आमपाडा निवासी अरमान शेर अली शाह (45) है। निजामपुरा पुलिस ने इस हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी जहाँ पर काम करती थी वही पर काम करने वाले मोहम्मद सलमान अब्दुल मुकीद शेख से उसका अनैतिक संबंध होने की शंका मृतक अरमान शाह करता था। जिसके कारण दोनों में कुछ दिनों पूर्व विवाद भी हुआ था। जिसके कारण सलमान शेख मन में नाराजगी पालकर रखा हुआ था।पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने बताया कि सलमान अपने साथी तस्लीमा हलीम अंसारी ब चांदबाबू उर्फ बिलाल सईद अंसारी की मदद से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और हत्या करने के बाद भिवंडी से फरार हो गये थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत मे बाद तीनों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय ने 28 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
रिपोर्टर