
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बारे में गलत बयान देने के बाद मोदी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 25, 2022
- 702 views
भिवंडी।। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के गलत बयानबाजी से नाराज भाजपा पदाधिकारियों ने तीव्र आन्दोलन किया गया था। वही पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओं के उच्चारण में गलत उच्चारण हो जाने के कारण कांग्रेस पार्टी की महिलाएं सड़क पर उतर कर प्रधानमंत्री मोदी का तीव्र विरोध कर रही है। इसी क्रम में भिवंडी शहर कांग्रेस पार्टी की महिला अध्यक्षता हर्षाला पाटिल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर कर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ तीव्र विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। इस आंदोलन में प्रदेश सचिव रानी अग्रवाल, भिवंडी शहर अध्यक्ष रसीद ताहिर मोमिन, रेहाना अंसारी, नगरसेविका वैशाली म्हात्रे, नगरसेवक तल्हा मोमिन आदि भारी संख्या में महिला व पुरुष पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर