
9 सालो से पार्टी के अध्यक्ष और दो बार विधायक का चुनाव लड़ना, तो कांग्रेस पार्टी गद्दार कैसे - जावेद फारूकी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 26, 2022
- 554 views
भिवंडी।।भिवंडी शहर महानगर पालिका का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे शहर की राजनीति में बदलाव आ रहा है। विकास का मुद्दा छोड़ कर पार्टियां एक - दूसरे खेमे में सेंधमारी करने के लिए तिकड़म बाजी शुरू हो गयी है। वही पर नेता भी अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए खेमा तक भी बदली कर रहे है। सभी पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाने के लिए रूठे व पुराने पदाधिकारियों को मनाने व दूसरे खेमे में सेंधमारी करने के लिए एक दूसरे के खेमों में ताक झांक करना शुरू कर दिया है।
गत दिनों भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जावेद फारूकी ने अपने लगभग 400 से ज्यादा समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को परि त्याग करते हुए, मुंबई स्थित कांग्रेस पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नाना पाटोले की अध्यक्षता में भिवंडी शहर अध्यक्ष व पूर्व विधायक एडवोकेट रसीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। बतादें कि जावेद फारूकी शहर में अच्छी छवि वाले नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। वही पर इनकी स्थानिकों में अच्छी पकड़ भी है। इनके कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी को बड़ा फायदा पहुँचा है। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जावेद फारूकी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नाना पाटोले के कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूं। पार्टी में रह कर प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार शहर के विकासात्मक कार्यो के लिए लड़ाई लडूंगा। शहर के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों में सिर्फ विश्वासघात भरा हुआ है। विकास नहीं पार्टी विनाश के रास्ते पर चल रही है। जो व्यक्ति भिवंडी कांग्रेस पार्टी में 09 सालों तक अध्यक्ष रहा हो। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में ऐसे व्यक्ति को दो बार टिकट देकर चुनावी रण में उतारा हो। आज वही व्यक्ति कांग्रेस पार्टी के बारे में उल्टा पुल्टा बोल कर पार्टी के छवि खराब करने में जुटा है। ऐसे व्यक्ति के साथ काम करना शहर के लोगों के साथ विश्वासघात करना जैसा है। इसलिए हम लोग सैकड़ों की संख्या में सामूहिक रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर शहर को विनाश से बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है।
रिपोर्टर