इच्छुक उम्मीदवार प्रभाग रचना का कर रहे है इंतजार

भिवंडी।। भिवंडी निजामपुरा शहर महानगर पालिका का चुनाव अप्रेल अथवा मई महीने में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिसे देखते हुए पालिका प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। किन्तु अभी तक प्रभाग रचना की घोषणा नहीं होने के कारण इच्छुक उम्मीदवारों में अपने अपने प्रभागों की रचना को लेकर असमंजस में पड़े हुए है। गौरतलब हो कि शासन ने इस बार भिवंडी शहर महानगर पालिका के 90 वार्डों का विस्तार कर 101 वार्ड कर दिया है। जिसके कारण वार्ड की रचना में फेरबदल होना तय है। पालिका के वर्तमान महापौर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल का कार्यकाल 9 जून 2022 को समाप्त होने वाला है। इन्होने 9 दिसम्बर 2019 को महापौर पद का पदभार ग्रहण किया था। अप्रेल 2017 में 90 सीटों वाली भिवंडी निजामपुरा शहर महानगर पालिका में चार सदस्यों की पैनल पद्धति से चुनाव हुआ था जिसमें कुल 23 प्रभाग बनाऐ गये थे। इन प्रभागों में कुल 458 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। वही पर इन उम्मीदवारों को 9,51,916 मतदाओ ने मतदान किया। जिसमें 19652 मतदाताओं ने  नोटा का इस्तेमाल कर उम्मीदवारों को बहिष्कार किया था। इस बार शासन ने तीन सदस्यों के पैनल पद्धति अनुसार चुनाव करने हेतु आदेश जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार चुनाव हेतु तैयारियां शुरू कर दी है। किन्तु प्रभाग रचना की घोषणा नहीं होने के कारण उम्मीदवारों में प्रभाग की सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट