उत्तर प्रदेश की जीत के बाद भिवंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया धूलिवंदन...

भिवंडी। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में अभूतपूर्व जीत हासिल की है। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर धुलीवंदन मना रहे है। इसी क्रम में पॉवरलूम की इस नगरी भिवंडी के भंडारी कंपाउड में भारी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोग रहते है। जिसके कारण स्थानीय भाजपा नगरसेवक यशवंत टावरे ने चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद जश्न मनाते हुए धूलिवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटिल, विधायक महेश चौघुले, शहर भाजपा अध्यक्ष संतोष शेट्टी,नगरसेवक प्रकाश टावरे, नित्यानन्द नाडार सहित हजारों की संख्या में उत्तर भारतीय कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में योगी के नेतृत्व में पांच साल के विकास कार्यों को देखते हुए जो उत्तर भारतीय समुदाय के मतदाताओं ने मतदान किया वो बधाई‌ के पात्र है। इसके साथ ही स्थानीय नगरसेवक यशवंत टावरे के कार्यों की भी प्रशंसा की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट