लेडीस बार पर पुलिस का छापा सात गिरफ्तार

भिवंडी।। भिवंडी पुलिस परिमंडल - 2 के नारपोली व कोनगांव पुलिस थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से चलाऐ जा रहे लेडीस बारों में बड़े पैमाने पर बार बालाओं द्वारा अश्लील हरकतें व कर्तव्य करने का काम शुरू है। इन बीयर बारों के खिलाफ जागरूक नागरिकों द्वारा शिकायत करने पुलिस भी अनचाही कार्रवाई कर केवल खानापूर्ति करती रही है। वही पर गिरफ्त में आयी अश्लील हरकतें व कर्तव्य करने वाली बाल बालाओं को छोड़ दिया जाता रहा है। ऐसी एक  कार्रवाई नारपोली पुलिस थाना ने कल मध्य रात्रि के दरमियान अंजूर फाटा पर की है। यहां के वसई कामन रोड़ पर स्थित बॉम्बे पैलेस एंड रेस्टोरेंट पर कल सवा ग्यारह बजे रात्रि के दरमियान नारपोली पुलिस ने छापामार कर ग्राहकों के साथ अश्लील हरकतें व कर्तव्य कर रही चार महिला वेटर को गिरफ्तार किया है। वही पर अश्लील हरकतें करवा रहे मैनेजर व दो पुरूष वेटरों को भी पुलिस ने दबोचा था। किन्तु सभी को केवल नोटिस देकर छोड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉम्बे बार एंड रेस्टोरेंट के मैनेजर ईश्वर गणेश राव व वेटर प्रदीप कुमारनाथ सिंह व पिंटू कुमार जगदीश ठाकुर ने चार महिला वेटरों से अश्लील हरकतें व कर्तव्य करवा रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर नारपोली पुलिस ने छापामार कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पर पुलिस नाईक लक्ष्मण पोपट सहारे की शिकायत पर सभी के खिलाफ भादंवि की धारा 294,34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। किन्तु देर रात उन्हें केवल नोटिस देकर छोड़ दिया गया। इस प्रकरण की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन माली कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट