महापौर व आयुक्त ने नाला सफाई का किया दौरा।

भिवंडी।। भिवंडी पालिका के महापौर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल व नवनियुक्त आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने अधिकारियों की टीम के साथ शहर में हो रहे नाला सफाई का दौरा किया। महापौर पाटिल ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नाला सफाई के लिए और अधिक मजदूर, मशीनरी, डंपर लगाकर सफाई का काम जल्द पूर्ण किया जाये। वही पर आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने शहर अभियंता व आरोग्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नालों से निकले कचरा उठाने का काम शुरू किया जाये अन्यथा बरसात शुरू होने पर पुनः कचरा नालों में समा जायेगा। इसके आलावा नाला के प्रवाह का निरीक्षण करने, नालों से जाने वाली पाईप लाइन व केबल वायर बचाने के लिए भी निर्देश दिये है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए सफाई का काम किया जाये। इस कार्य में लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिये है। बतादें कि इस दौरे के बाद पालिका प्रशासन ने 40-50 प्रतिशत नाला सफाई करवाने का दावा किया है। किन्तु सुत्रों की माने तो 7 जून से 25 जून तक लगभग 35 प्रतिशत नाला सफाई का काम पूर्ण हुआ है। इस कार्य में ठेकेदारों ने 4830 मजदूर, 32 डंपर, 49 जेसीबी मशीन और 14 पोखलन मशीन लगाया है। इसके साथ ही कुल 43,264 मीटर लंबे नालों में केवल 14,841 मीटर लंबा नाला की सफाई हो सकी है। हालांकि इस दौर में मुख्य रूप से महापौर सौ. प्रतिभा विलास पाटिल, आयुक्त विजय कुमार म्हसाल, आरोग्य विभाग उपायुक्त दीपक झिजांड, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड़, आरोग्य निरीक्षक जयंवत सोनवणे, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले व संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट